• International
  • नेपाल में क्या कर रहे ब्रिटिश खुफिया एजेंसी MI-6 के ‘जासूस’? सरकार बनाने-गिराने में माहिर, लकी बिष्ट का बड़ा दावा

    काठमांडू: नेपाल में ब्रिटेन के कुख्यात उद्योगपति लॉर्ड अशक्रॉफ्ट पिछले कुछ दिनों से मौजूद हैं। हालांकि कहने के लिए ये एक उद्योगपति हैं, लेकिन उनके ब्रिटिश खुफिया एजेंसी MI-6 से गहरे रिश्ते रहे हैं। नेपाल में पिछले साल एक हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद केपी शर्मा ओली की सरकार गिर गई थी। भारतीय खुफिया एजेंसी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    काठमांडू: नेपाल में ब्रिटेन के कुख्यात उद्योगपति लॉर्ड अशक्रॉफ्ट पिछले कुछ दिनों से मौजूद हैं। हालांकि कहने के लिए ये एक उद्योगपति हैं, लेकिन उनके ब्रिटिश खुफिया एजेंसी MI-6 से गहरे रिश्ते रहे हैं। नेपाल में पिछले साल एक हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद केपी शर्मा ओली की सरकार गिर गई थी। भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के पूर्व एजेंट लकी बिष्ट ने दावा किया है कि नेपाल के पोखरा इंटरनेशनल एयरपोरट पर पिछले तीन दिनों से एक प्राइवेज जेट मौजूद है, लेकिन नेपाल की सरकार को उसकी कोई जानकारी नहीं है। ये काफी सनसनीखेज है कि देश के एक बड़े एयरपोर्ट पर एक विमान है और सरकार को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

    लकी बिष्ट वो एजेंट हैं, जिन्होंने कई महीने पहले ही नवभारत टाइम्स से बात करते हुए नेपाल में प्रदर्शन होने और सरकार गिरने की भविष्यवाणी कर दी थी। उनके पास नेपाल की राजनीति को लेकर गहरी समझ है। उन्होंने पिछले दिनों नवभारत टाइम्स से बात करते हुए कहा था कि ‘काठमांडू के मेयर बालेन शाह’ नेपाल के अगले प्रधानमंत्री होने वाले हैं। लेकिन अब उन्होंने नया दावा किया है कि MI-6 नेपाल में इन दिनों एक्टिव है।

    नेपाल में क्या कर रहे MI-6 के ‘जासूस’?
    लकी बिष्ट ने एक वीडियो के जरिए दावा किया है कि “28 जनवरी 2026 से पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट ब्लैक जेट खड़ा है और हैरानी की बात ये है कि नेपाल सरकार को इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं। आज भी पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पूरा कंट्रोल चीन के पास है। इसी जेट से ब्रिटेन के बिजनेसमैन लॉर्ड अशक्रॉफ्ट नेपाल आए हैं जिन्हें सिर्फ उद्योगपति कहना आधा सच है। ये दुनिया भर में सरकारें बनाने-बिगाड़ने में भूमिका निभाते हैं और MI6 के एजेंट है।”

    उन्होंने आगे कहा है कि “इस वक्त उनकी नज़दीकियां केपी ओली से हैं, जिन्हें नेपाल की जनता सत्ता से बाहर कर चुकी है। 5 मार्च 2026 से नेपाल में दोबारा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे संवेदनशील समय में लॉर्ड अशक्रॉफ्ट की मौजूदगी सिर्फ इत्तेफाक नहीं लगती। सवाल साफ है क्या नेपाल की राजनीति के पीछे कोई अदृश्य खेल खेला जा रहा है?” उन्होंने आगे दावा किया है कि “लॉर्ड अशक्रॉफ्ट एक बड़े बिजनेसमैन हैं, बड़ी बड़ी कंपनियों को खरीदते हैं, शेयर बाजार को ऊपर-नीचे करते हैं। लेकिन उससे भी बड़ी बात, जब भी किसी देश में चुनाव होने को होते हैं, ये MI6 की तरफ से उस देश में पहुंच जाते हैं। वहां की पार्टी को फंड करते हैं।”

    नेपाल में केपी शर्मा ओली को फिर लाने की कोशिश?
    लकी बिष्ट ने वीडियो में दावा किया है कि “किस पार्टी को फंड करना है ये MI6 को पता है। ये बुद्धा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरा का पूरा चीन के कंट्रोल में है। क्योंकि केपी ओली की डील थी। चीन को हमेशा पता होता है कि एयरपोर्ट पर कौन आ रहा है कौन जा रहा है। तो लॉर्ड अशक्रॉफ्ट अभी भी नेपाल में हैं। 5 मार्च को नेपाल में इलेक्शन है और ये फिर से उसी सरकार को लेकर आना चाहते हैं, जिसे नेपाल की जनता ने उखाड़ कर फेंक दिया था।”

    नवभारत टाइम्स इसकी पुष्टि नहीं करता है कि लॉर्ड अशक्रॉफ्ट को लेकर लकी बिष्ट के दावे में कितना दम है, लेकिन लकी बिष्ट ने नवभारत टाइम्स पर नेपाल को लेकर जो भी दावे किए हैं, वो सच साबित हुए हैं। नेपाल में जिस दिन प्रदर्शन शुरू हुआ था, उन्होंने नवभारत टाइम्स के पत्रकार विनीत से बात करते हुए कह दिया था कि शाम तक नेपाल के गृहमंत्री का इस्तीफा हो जाएगा और वैसा ही हुआ था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।