• Sports
  • न्यूजीलैंड ने भी मारी सुपर 8 में एंट्री, कनाडा को बुरी तरह हराया, बेकार गया युवराज का शतक

    चेन्नई: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 31वें मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने कनाडा को 8 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में युवराज सामरा के शतक के दम पर कनाडा ने बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 173 रन लगाए। जवाब में कीवी टीम ने ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र की धांसू पारियों के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 17, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    चेन्नई: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 31वें मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने कनाडा को 8 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में युवराज सामरा के शतक के दम पर कनाडा ने बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 173 रन लगाए। जवाब में कीवी टीम ने ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र की धांसू पारियों के दम पर इस टारगेट को 15.1 ओवर में ही चेज कर लिया।

    फिलिप्स और रविंद्र की धांसू पारी

    इस मैच में ग्लेन फिलिप्स और रचिन रविंद्र ने कमाल की पारियां खेली। खासकर ग्लेन फिलिप्स ने 36 गेंदों पर नाबाद 76 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी में 4 चौके और 6 छक्के शामिल थे। वहीं 59 रन की नाबाद पारी खेलकर रचिन रविंद्र ने उनका खूब साथ दिया। इसके अलावा 21 रन फिन एलन ने भी बनाए। इस मैच में कनाडा के गेंदबाजी पूरी तरह लय में नजर नहीं आए, जिसका फायदा इन कीवी बल्लेबाजों ने उठाया।

    बेकार गया युवराज सामरा का शतक

    इससे पहले युवराज सामरा टी20 विश्व कप में शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने जिससे कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट पर 173 रन का मजबूत स्कोर बनाया। भारत के विश्व कप विजेता ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम पर इस 19 वर्षीय खिलाड़ी का नाम रखा गया था और उन्होंने अपने नाम को सही साबित करते हुए आखिरी ओवर में आउट होने से पहले 65 गेंद पर 110 रन बनाए जिसमें 11 चौके और छह छक्के शामिल हैं।

    युवराज सामरा ने किया कमाल

    युवराज टूर्नामेंट में 19 साल और 141 दिन की उम्र में अर्धशतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बने थे जिसमें उन्होंने अब नया अध्याय जोड़ा। यह तीसरा अवसर है जबकि कनाडा के किसी खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट में 50 या इससे अधिक रन बनाए। युवराज ने कप्तान दिलप्रीत बाजवा (39 गेंद पर 36) के साथ पहले विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी करके कनाडा को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन (निजी अवकाश) और मिशेल सेंटनर (अस्वस्थ) की अनुपस्थिति का पूरा फायदा उठाया।

    एसोसिएट देश के पहले बल्लेबाज

    यह पहला अवसर है जबकि किसी एसोसिएट देश के बल्लेबाज ने टी20 विश्व कप में शतक लगाया। उनकी इस पारी के दम पर कनाडा इस टूर्नामेंट में अपना दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाने में सफल रहा। न्यूजीलैंड को अपने तेज गेंदबाजों पर भरोसा था लेकिन युवराज ने उनकी एक नहीं चलने दी। कीवी टीम की तरफ से जैकब डफी, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और जेम्स नीशम ने एक एक विकेट लिया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।