• Sports
  • ‘पंजाबी समझ में नहीं आ रहा’, वर्ल्ड कप जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने भोजपुरी गाने पर किया डांस

    नई दिल्ली: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को धूल चटाकर भारत को छठा विश्व खिताब दिलाने वाले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले वैभव अब अपने फाड़ू डांस को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 7, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को धूल चटाकर भारत को छठा विश्व खिताब दिलाने वाले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले वैभव अब अपने फाड़ू डांस को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल मैच खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे। उनके लाइव से कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

    सॉरी सॉरी गाने पर वैभव का जबरदस्त डांस

    विश्व विजेता बनने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में जश्न का माहौल था। राजस्थान रॉयल्स द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में वैभव सूर्यवंशी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्हें कहते सुना जा सकता है, ‘पंजाबी गाना समझ में नहीं आ रहा है दोस्तों, अब भोजपुरी गाना बजेगा।’ इसके तुरंत बाद पावर स्टार पवन सिंह का मशहूर गाना ‘सॉरी-सॉरी’ बजता है और वैभव उस पर जमकर थिरकते नजर आते हैं। फैंस उनके इस देसी अंदाज और डांस मूव्स को काफी पसंद कर रहे हैं। बिहार से ताल्लुक रखने वाले वैभव ने विश्व स्तर पर अपनी जड़ों को नहीं भुलाया। ड्रेसिंग रूम में भोजपुरी गानों पर उनका यह डांस न केवल उनकी खुशी को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि वह अपनी संस्कृति से कितने गहराई से जुड़े हैं। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले वैभव अब भारतीय क्रिकेट के अगले बड़े सितारे के रूप में देखे जा रहे हैं।

    फाइनल में खेली विनाशकारी पारी

    वैभव का यह जश्न उनकी उस ऐतिहासिक पारी के बाद आया है जिसने इंग्लैंड की टीम को मैच से बाहर कर दिया था। 14 साल के इस खिलाड़ी ने फाइनल जैसे बड़े मंच पर अविश्वसनीय बल्लेबाजी करते हुए महज 80 गेंदों में 175 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी की खास बातें रहीं कि उन्होंने अपनी पारी में 15 छक्के और 15 चौके जड़े। इसके अलावा उनकी इस पारी के दम पर भारत ने बोर्ड पर 411 रनों का विशाल स्कोर टांगा। जिसके बाद भारत ने इंग्लैंड को 311 रनों पर समेटकर 100 रनों से फाइनल जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

    प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे वैभव

    टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द फाइनल मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दोनों पुरस्कारों से नवाजा गया। पुरस्कार समारोह के दौरान उन्होंने अपनी सफलता का राज साझा करते हुए कहा कि ‘मुझे अपने कौशल पर पूरा भरोसा था कि मैं बड़े मुकाबलों में योगदान दे सकता हूं। हमने फाइनल में अनावश्यक दबाव नहीं लेने का फैसला किया था। हमने बस वही प्रक्रिया अपनाई जो पूरे टूर्नामेंट में हमारे लिए कारगर रही और अपना स्वाभाविक खेल खेला।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।