फाइनल में दिखा स्मृति का रौद्र रूप
महिला प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ स्मृति मंधाना का एक अलग ही रूप देखने को मिला। 204 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी को एक आक्रामक और स्थिर शुरुआत की जरूरत थी। स्मृति ने जिम्मेदारी संभालते हुए मात्र 41 गेंदों पर 87 रनों की जो ‘कैप्टन नॉक’ खेली, उसने दिल्ली के गेंदबाजों के हौसले पस्त कर दिए। उनकी इस पारी ने यह साबित कर दिया कि वह न केवल एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं बल्कि मुश्किल समय में भी बिखरने के बजाय निखरना जानती हैं।
आखिरी ओवर में मारी बाजी
मैच के आखिरी ओवरों में जब रोमांच चरम पर था, तब स्मृति के आउट होने के बाद मैच फंसता हुआ नजर आया। आखिरी ओवर में राधा यादव के चौके और लिजेल ली के हाथ से स्टंप गिरने वाले ड्रामे ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी थीं। लेकिन अंत में आरसीबी ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।
हाल ही में टूटी थी शादी
स्मृति मंधाना की यह जीत केवल एक ट्रॉफी की कहानी नहीं है, बल्कि एक महिला के आत्मसम्मान की मिसाल है। अपनी शादी टूटने के गम को पीछे छोड़कर, करोड़ों फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी महानता को दर्शाता है। स्मृति मंधाना ने 7 दिसंबर को ऐलान किया था कि पलाश के साथ उनकी शादी कैंसल हो गई है। वहीं 23 नवंबर को इन दोनों की शादी होनी थी, लेकिन उस दिन वो शादी टल गई। हालांकि इस सब के बावजूद स्मृति ने कमाल की वापसी की।













