• Entertainment
  • पवन सिंह का किस तरफ था इशारा? कपिल शर्मा के शो में कहा- बहुत कुछ रिपीट नहीं करता!

    भोजपुरी स्टार्स पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ और मनोज तिवारी को हाल ही में कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में देखा गया था। इस तिकड़ी ने शो में खूब धमाल मचाया। कपिल ने पवन के एक डर का भी खुलासा किया। बताया कि जो कपड़े पहनकर उनका दिन खराब हो


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 11, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    भोजपुरी स्टार्स पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ और मनोज तिवारी को हाल ही में कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में देखा गया था। इस तिकड़ी ने शो में खूब धमाल मचाया। कपिल ने पवन के एक डर का भी खुलासा किया। बताया कि जो कपड़े पहनकर उनका दिन खराब हो जाता है, उसे वो दोबारा रिपीट नहीं करते। इस पर पवन ने एक ऐसा जवाब दिया कि सबकी हंसी छूट गई। लेकिन कुछ लोग ये भी पूछ रहे हैं कि आखिर उनका इशारा किसकी तरफ था!

    दरअसल, कपिल शर्मा ने पवन सिंह से पूछा कि उन्होंने ऐसा सुना है कि अगर जिस कपड़े को पहनकर उनका दिन अच्छा नहीं जाता, तो वो दोबारा उस कपड़े को नहीं पहनते हैं! ये सुनकर पवन ने पहले सोचा और फिर कहा, ‘कपड़ा ही नहीं, और भी बहुत कुछ रिपीट नहीं करता।’ ये सुनकर सभी हंसने लगते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि काले कपड़ों से तो वो एकदम दूर रहते हैं। दरअसल, शो में मनोज ने ही पूरे काले कपड़े पहने थे और पवन ने उनको देखकर ही ये बात कही। इसके बाद सभी ठहाके लगाने लगे।

    पवन सिंह का वायरल वीडियो

    पहले एपिसोड में आई थीं प्रियंका

    कपिल के शो का नया सीजन 20 दिसंबर 2025 से शुरू हुआ है। पहले एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा ने शिरकत की थी। दूसरे एपिसोड में महिला क्रिकेट टीम के कुछ सदस्य आए। तीसरे एपिसोड में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने शिरकत की थी। और अब चौथे एपिसोड में भोजपुरी स्टार्स ने अपना जलवा बिखेरा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।