• Sports
  • पहले ओवर से 20वें ओवर तक की बल्लेबाजी, T20 WC में टेस्ट जैसी पारी, अपनी फिफ्टी के लिए टीम को डुबा दिया

    कोलंबो: टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-बी के 19वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया जैसी खतरनाक टीम के सामने जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट खोकर 169 रन बना दिए। हालांकि ये स्कोर आसानी से 180 के पार भी हो सकता था, लेकिन जिम्बाब्वे की ओर से ओपनिंग बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने मैदान पर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 13, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कोलंबो: टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-बी के 19वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया जैसी खतरनाक टीम के सामने जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट खोकर 169 रन बना दिए। हालांकि ये स्कोर आसानी से 180 के पार भी हो सकता था, लेकिन जिम्बाब्वे की ओर से ओपनिंग बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने मैदान पर काफी समय बिताया, लेकिन उनकी पारी टी20 क्रिकेट के मानकों और टीम की जरूरत के हिसाब से काफी धीमी रही।

    बेनेट की टेस्ट क्रिकेट जैसी पारी

    जिम्बाब्वे के लिए पारी की शुरुआत करने आए ब्रायन बेनेट ने 56 गेंदों का सामना करते हुए 64 रनों की पारी खेली। हालांकि उन्होंने अर्धशतक जड़ा, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट काफी कम रहा। पूरी पारी के दौरान बेनेट के बल्ले से केवल 7 चौके निकले और वे एक भी छक्का लगाने में नाकाम रहे। वहीं उनका स्ट्राइक रेट 115 से कम का रहा। आधुनिक टी20 क्रिकेट में, जहां पावरप्ले और डेथ ओवरों में तेजी से रन बनाने की दरकार होती है वहां बेनेट की इस पारी ने जिम्बाब्वे की रन गति को बांधे रखा।

    खास बात यह रही कि बेनेट इस मैच में पारी की शुरुआत करने आए थे और उन्होंने 20वें ओवर तक बल्लेबाजी की। लेकिन पूरी पारी के दौरान एक बार भी ऐसा नहीं लगा कि बेनेट ने तेज खेलने की कोशिश की। जबकि पारी के दौरान ज्यादातर उनका स्ट्राइक रेट 100 के करीब रहा।

    जिम्बाब्वे ने बनाए 169 रन हाल

    ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने जिम्बाब्वे की टीम ने पूरा दम लगाते हुए निर्धारित 20 ओवर में 169 रन का एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। बेनेट के अलावा तडिवनाशे मरुमनि और रयान बर्ल ने 35-35 रन की पारी खेली। इसके अलावा नाबाद 25 रन सिकंबद रजा ने भी बनाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस स्टोइनिस और कैमरन ग्रीन ने एक-एक विकेट लिया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।