कब शुरू होगा गगनयान कार्यक्रम
उन्होंने शुक्रवार देर रात पत्रकारों से कहा कि गगनयान कार्यक्रम 2027 में शुरू करने की योजना है। इससे पहले तीन मानवरहित मिशन की योजना बनाई गई है। हम पहले मानवरहित मिशन की दिशा में काम कर रहे हैं। नारायणन ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि वर्तमान में वैज्ञानिक इस मिशन की सफलता के लिए कई परीक्षण करने में लगे हुए हैं।
गगनयान मिशन के लिए परीक्षण जारी
इसरो अध्यक्ष ने कहा कि कई परीक्षण जारी हैं। आप जानते हैं कि गगनयात्रा की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए हमें बहुत सावधानी बरतनी होगी। हमें हर प्रणाली की गुणवत्ता की जांच करनी होगी। रॉकेट प्रणाली में हमें शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। उन्होंने आगे कहा कि हमारा लक्ष्य (गगनयान की सफलता) है। हमें इसे बेहतरीन तरीके से करना है। हम उसी दिशा में काम कर रहे हैं।
हर चीज का कर रहे हैं अध्ययन
पीएसएलवी-सी62 मिशन के बारे में उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक मिशन में हर चीज का अध्ययन कर रहे हैं ताकि सबकुछ ठीक तरीके से किया जा सके। 12 जनवरी को प्रक्षेपण के बाद रॉकेट के तीसरे चरण में एक गड़बड़ी आ गई थी जिसके बाद वैज्ञानिकों ने मिशन का विस्तृत विश्लेषण शुरू कर दिया है।













