• National
  • ‘पाकिस्तान का मियां गौरव गोगोई’: असम CM को ‘जिन्ना’ कहने पर भड़के BJP नेता, कांग्रेस MP से पूछे 8 सवाल

    नई दल्ली: असम में अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। उससे पहले कांग्रेस और बीजेपी में जबरदस्त बयानबाजी शुरू है। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को ‘ असम का जिन्ना ‘ कह दिया, तो बीजेपी नेता की ओर से भी उनपर जोरदार पलटवार किया गया है।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 19, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दल्ली: असम में अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। उससे पहले कांग्रेस और बीजेपी में जबरदस्त बयानबाजी शुरू है। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को ‘ असम का जिन्ना ‘ कह दिया, तो बीजेपी नेता की ओर से भी उनपर जोरदार पलटवार किया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद जय हिंद ने गोगोई को ‘पाकिस्तान का एजेंट’ और ‘पाकिस्तान का मियां’ तक कहा है।

    गोगोई को पाकिस्तान का मियां कहा

    बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद जय हिंद ने गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट डालकर असम से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘पाकिस्तान का मियां गौरव गोगोई कहते हैं, ‘हिमंत असम के जिन्ना हैं।” वह फिर आगे लिखते हैं, ‘हिमंत असमियां हैं। आप पाकिस्तान के एजेंट और मियां हैं।’

    ‘पाक एजेंट गौरव गोगोई घबरा गए हैं’

    उन्होंने आगे लिखा है कि ‘पाक एजेंट गौरव गोगोई घबरा गए हैं। प्रमुख सवालों का जवाब देने के बजाए, वह असम के बेटे को गाली देने में लगे हुए हैं।’ इसके बाद बीजेपी प्रवक्ता ने गौरव गोगोई से 8 सवालों के जवाब मांगे हैं-

    गोगोई से बीजेपी नेता ने पूछे 8 सवाल

    1. आपकी पत्नी एलिजाबेथ गोगोई ने 18 मार्च, 2011 से 17 मार्च, 2012 तक पाकिस्तान में क्यों काम किया?
    2. भारत आ जाने के बाद भी आपकी पत्नी की सैलरी पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख ने क्यों दी या उसका इंतजाम किया?
    3. क्या आप सहयोगियों के साथ दिसंबर 2013 में पाकिस्तान गए थे। पाकिस्तान में रहने के दौरान आप डिजिटली अनुपलब्ध क्यों थे? आपने रावलपिंडी समेत कई शहरों का दौरा क्यों किया, जहां पाकिस्तान आर्मी का मुख्यालय है?
    4. आपके, आपकी पत्नी एलिजाबेथ गोगोई और पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट अली तौकीर शेख के नजदीक संबंध क्या कहते हैं?
    5. जब जांच शुरू हुई अली तौकीर शेख ने अपने सारे ट्वीट्स डिलीट क्यों कर दिए र यहां तक कि अपना ट्विटर अकाउंट भी बंद कर दिया?
    6. आपकी पत्नी एक ब्रिटिश नागरिक हैं, आपने अपने चुनावी हलफनामे में स्पष्ट रूप से घोषित क्यों नहीं किया कि आपकी पत्नी और बच्चे विदेशी नागरिक हैं?
    7. आपकी पत्नी एलिजाबेथ एक क्रिश्चियन और ब्रिटिश नागरिक हैं, क्या असम के लोगों को यह जानना उचित नहीं है कि आपकी पत्नी और बच्चों के धर्म और राष्ट्रीयता क्या है, क्योंकि आप असम से संसद के मौजूदा सांसद हैं। उन्होंने अपना धर्म क्यों बदला? क्या यह तब आवश्यक नहीं है, जब पाकिस्तान में उनके पिछले कार्य और कथित वित्तीय लिंक को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं?
    8. क्या आप इस बात से इनकार करते हैं कि इससे राष्ट्रीय सुरक्षा पर लेकर गंभीर सवाल उठते हैं? यहां तक कि भूपेन बोरा ने भी इसका जिक्र किया है!

    गोगोई ने हिमंत सरमा को क्या कहा

    इससे पहले गौरव गोगोई ने भूपेन बोरा के कांग्रेस छोड़ने पर कहा था कि हिमंत बिस्व सरमा को ‘असम का जिन्ना’ कहा था। गोगोई ने आरोप लगाया कि सरमा की वजह से बोरा ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।