• International
  • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस वैन पर हमला, घेरकर बरसाईं गोलियां, DSP समेत 7 की मौत

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस वाहन पर हुए हमले में सात लोगों की मौत हो गई है। यह हमला मंगलवार को कोहट जिले में हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने बताया है कि हमलावरों ने दूर-दराज के इलाके में पुलिस मोबाइल वैन को घेरते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें असद महमूद नाम के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 24, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस वाहन पर हुए हमले में सात लोगों की मौत हो गई है। यह हमला मंगलवार को कोहट जिले में हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने बताया है कि हमलावरों ने दूर-दराज के इलाके में पुलिस मोबाइल वैन को घेरते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें असद महमूद नाम के डिप्टी सुपरिटेंडेंट (डीसपी) समेत छह पुलिसवालों और एक आम शहरी की मौत हो गई। वैन के पास से गुजर रहे कुछ लोग भी फायरिंग की घटना में घायल हुए हैं।

    डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावरों ने लाची डीएसपी असद को निशाना बनाते हुए घात लगाकर यह अटैक किया। शकरदरा रोड के पास जंगलों में हथियारबंद हमलावरों ने गाड़ी पर कई तरफ से जबरदस्त अचानक फायरिंग की। इससे डीएसपी और उनके गार्ड मौके पर ही मारे गए। हमले के बाद हमलावरों ने पुलिस वैन को आग लगा दी और फरार हो गए।

    हमलावरों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन

    पाकिस्तानी मीडिया ने बताया है कि डीएसपी समेत 7 लोगों के मारे जाने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने इलाके को घेर लिया है। इलाके में पुलिस की कई टुकड़ियां भेजी गईं हैं और हमलावरों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। केपी गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने इसे आतंकवादी हमला बताया है और हमलावरों को सबक सिखाने की बात कही है।

    पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (केपी) और बलूचिस्तान प्रांत में लगातार हिंसा की वारदातें हो रही हैं। खासतौर से पुलिस और पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाते हुए हमले किए जा रहे हैं। पाकिस्तानी सेना और सरकार इन हमलों के लिए टीटीपी और बीएलए जैसे गुटों को जिम्मेदार मानती है। दोनों गुट लंबे समय से पाकिस्तानी सेना को टारगेट कर रहे हैं।

    केपी में बढ़ रहे हमले

    केपी के करक जिले में एक दिन पहले भी फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के जवानों को निशाना बनाते हुए हमला किया गया था। इस हमले में तीन जवान मारे गए थे और कम से कम तीन घायल हो गए थे। बीते हफ्ते केपी के बाजौर जिले में एक सैन्य चेकपोस्ट को भी खुदकुश हमलावर निशाना बना चुका है। इससे पहले राजधानी इस्लामाबाद में भी बड़ा आतंकी हमला हो चुका है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।