पिछले सत्र में यह 168,062.17 अंक पर बंद हुआ और आज शुरुआती कारोबार में 152,916.77 अंक तक गिर गया। भारतीय समय के मुताबिक 11.30 बजे यह 10,371.24 अंक यानी 6.17% की गिरावट के साथ 157,690.93 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इससे पहले शुक्रवार को भी KSE-100 इंडेक्स में करीब 2 फीसदी गिरावट आई थी। अफगानिस्तान के साथ सीमा पर झड़पों के कारण यह गिरावट आई थी। इंडेक्स 3,081 अंक यानी 1.82 फीसदी की गिरावट के साथ 165,811.88 तक गिर गया था। बाद में इसमें सुधार हुआ और यह 168,062.17 अंक पर बंद हुआ।
ईरान से भारत क्या खरीदता है, क्या बेचता है, जानिए इजरायली हमले से कितना असर पड़ेगा
दुनिया भर में गिरावट
दुनियाभर के शेयर बाजारों में आज गिरावट आई। भारत में भी बीएसई सेंसेक्स प्री-ओपन में करीब 6,800 अंक गिर गया था और 2,700 अंक की गिरावट के साथ खुला। इसी तरह जापान और साउथ कोरिया के शेयर बाजार में गिरावट रही। रविवार को अमेरिका में फ्यूचर्स में भी करीब एक फीसदी गिरावट रही। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच युद्ध तेज होने और कच्चे तेल की कीमत में तेज से शेयर बाजारों में गिरावट आई है।












