• International
  • पाकिस्तान ने अरब सागर में कौन सी मिसाइल का परीक्षण किया, जानें भारत की कैसे बढ़ेगी टेंशन

    इस्लामाबाद: पाकिस्तानी नौसेना ने अरब सागर में सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया है। इस मिसाइल का नाम LY-80 (N) है। यह एक सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है, जिसे खास तौर पर ड्रोन और नीचे उड़ान भरने वाले हवाई ऑब्जेक्ट्स के लिए विकसित किया गया है।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 10, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: पाकिस्तानी नौसेना ने अरब सागर में सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया है। इस मिसाइल का नाम LY-80 (N) है। यह एक सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल है, जिसे खास तौर पर ड्रोन और नीचे उड़ान भरने वाले हवाई ऑब्जेक्ट्स के लिए विकसित किया गया है। यह परीक्षण शनिवार को उत्तरी अरब सागर में किया गया। इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन (ISPR) के बयान में बताया गया कि उसने वर्टिकल लॉन्चिंग सिस्टम से LY-80 (N) सरफेस टू एयर मिसाइल (SAM) को लंबी दूरी तक फायर किया, जो “ऑपरेशनल तैयारी और युद्ध की तैयारी” को दिखाता है।

    ISPR ने क्या बताया

    इसमें कहा गया है, “LY-80 (N) SAM ने सफलतापूर्वक एक हवाई टारगेट को निशाना बनाया और उसे खत्म कर दिया, जो पाकिस्तान नेवी की मजबूत एयर डिफेंस क्षमताओं को दिखाता है।” बयान में कहा गया है कि इस अभ्यास में लॉइटरिंग म्यूनिशन (LM) का इस्तेमाल करके सतह के टारगेट को सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया, जो सटीक हमले की क्षमताओं को दिखाता है। LY-80 (N) मिसाइल ने सफलतापूर्वक सतह के टारगेट को निशाना बनाया और नष्ट कर दिया, जो “आधुनिक नौसैनिक युद्ध में इसकी प्रभावशीलता” को दिखाता है।

    मिसाइल परीक्षण का वीडियो देखें

    पाकिस्तान ने USV का भी टेस्ट किया

    पाकिस्तान ने इसके अलावा मानव रहित सतह पोत (USV) का खुले समुद्र में सफल परीक्षण किया। आईएसपीआर ने अपने बयान में इसे ऑटोनॉमस नौसैनिक टेक्नोलॉजी में एक महत्वपूर्ण छलांग बताया है। बयान में कहा गया है कि परीक्षणों ने हाई-स्पीड परफॉर्मेंस को मिशन-क्रिटिकल ड्यूरेबिलिटी के साथ जोड़ने की प्लेटफॉर्म की क्षमता को भी देखा गया। इसमें कहा गया है, “दिखाई गई मुख्य क्षमताओं में अत्यधिक गतिशीलता, सटीक नेविगेशन और मौसम प्रतिरोध शामिल हैं। USV एक टैक्टिकल इंटरसेप्टर की स्टील्थ के साथ कम जोखिम वाला, उच्च प्रभाव वाला समाधान प्रदान करता है।”

    भारत की कैसे बढ़ेगी टेंशन

    पाकिस्तान की भारत से कट्टर दुश्मनी है। पिछले साल मई में भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक संघर्ष हुआ था, जिसमें बड़े पैमाने पर ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। पाकिस्तान ने जिस मिसाइल का परीक्षण किया है, वह स्वार्म ड्रोन और लॉइटरिंग म्यूनिशन को निशाना बनाने में सक्षम है। ऐसे में अगर भविष्य में कभी युद्ध होता है तो पाकिस्तान इस मिसाइल का इस्तेमाल भारतीय हमलों को विफल करने के लिए कर सकता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।