• International
  • पाकिस्तान ने शुरू किया भोलारी एयरबेस की छत बदलने का काम, ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने उड़ाया था वार्निंग एयरक्राफ्ट

    इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के हमले में तबाह हुए भोलारी एयरबेस को पाकिस्तान एयर फोर्स फिर से बना रही है। पाक एयर फोर्स (पीएफ) इस एयरबेस पर एक हैंगर को ठीक करने के शुरुआती चरण में है। इसके लिए इसकी छत को पूरी तरह से हटाकर फिर से बनाया जा रहा है।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 8, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के हमले में तबाह हुए भोलारी एयरबेस को पाकिस्तान एयर फोर्स फिर से बना रही है। पाक एयर फोर्स (पीएफ) इस एयरबेस पर एक हैंगर को ठीक करने के शुरुआती चरण में है। इसके लिए इसकी छत को पूरी तरह से हटाकर फिर से बनाया जा रहा है। सैटेलाइट तस्वीरों से इस हैंगर पर मरम्मत का काम शुरू होने का पता चला है। ऑपरेशन सिंदूर के आखिरी दिन 10 मई, 2025 को भारतीय वायु सेना (IAF) ने इस एयरबेस के हैंगर पर अटैक किया था। इस हमले में पीएफ का एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल विमान नष्ट हुआ था।इसके कुछ ही घंटे बाद युद्धविराम हो गया था।

    एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, वैंटोर ने 28 जनवरी को इस एयरबेस की तस्वीरें ली हैं। इसमें हैंगर की क्षतिग्रस्त छत के कुछ हिस्से हटे हुए दिख रहे हैं। यह इसमें पुनर्निर्माण का काम शुरू होने का संकेत देता है। मरम्मत के काम में नई छत, संरचनात्मक मजबूती और मलबे की सफाई शामिल है। खासतौर से छत को हटाकर दोबारा डाला जा रहा है।

    10 मई को हुआ था भोलारी पर हमला

    भोलारी में हैंगर पर 10 मई, 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच हमला किया गया था। भारतीय वायुसेना ने तब पिछले दो दिनों में बड़े पैमाने पर ड्रोन घुसपैठ और पाक एयर फोर्स के भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिशों के जवाब में पाकिस्तान की सेना के ठिकानों पर अपने हमलों को बढ़ाया था।

    भारतीय वायु सेना ने 9 मई की रात को हमले शुरू करते हुए 10 पाकिस्तानी ठिकानों और सुविधाओं पर अटैक किया था। 10 मई को सुबह 2 बजे से 5 बजे के बीच चकलाल, रावली, रफीकी, रहीम यार खान, सुक्कुर, मुरीद और नयाचोर में पाक फौज के ठिकानों पर हमला किया। इसके बाद सरगोधा, भोलारी और जैकोबाबाद पर हमला हुआ।

    भोलारी में हुई थी भारी तबाही

    भारतीय एयर फोर्स के हमले में पाकिस्तान को भोलारी में काफी ज्यादा नुकसान हुआ था। यहां उसका इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस विमान या एक एयरबोर्न अर्ली वार्निंग विमान गिर गया था। सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने भोलारी पर हमले में पाकिस्तानी एयरफोर्स के पांच कर्मी और एक अधिकारी की मौत की बात कही थी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।