• International
  • पाकिस्तान में जोकर बने शहबाज-मुनीर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पाकिस्तानियों ने उड़ाया मजाक

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान में फील्ड मार्शल असीम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपनी ही अवाम के निशाने पर हैं। पाकिस्तानी नागरिक भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर इन दोनों की जबरदस्त आलोचना कर रहे हैं। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इंडिया गेट की तस्वीर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी इंडिया टुडे के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान में फील्ड मार्शल असीम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपनी ही अवाम के निशाने पर हैं। पाकिस्तानी नागरिक भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर इन दोनों की जबरदस्त आलोचना कर रहे हैं। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इंडिया गेट की तस्वीर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी इंडिया टुडे के कवर पेज पर छपी तस्वीर शेयर की। ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बात करने के बाद भारत-अमेरिका ट्रेड डील का ऐलान किया। उन्होंने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ 25% से घटाकर 18 प्रतिशत करने की भी घोषणा की, जो पाकिस्तान पर लगाए गए अमेरिकी टैरिफ से 1% कम है। इसके बाद से ही जनरल मुनीर और शहबाज शरीफ पाकिस्तानियों के निशाने पर हैं।

    पाकिस्तान को नहीं मिला चापलूसी का इनाम

    पाकिस्तानियों का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप की चापलूसी करने और उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट करने के बाद भी उन्हें कुछ नहीं मिला। पाकिस्तानी हैरान हैं कि भारत ने राष्ट्रपति ट्रंप को चैलेंज किया और उनके आक्रामक रवैये के बावजूद बिना झुके खड़े रहे। इसके इनाम में ट्रंप ने भारत पर लगे अमेरिकी टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया, जो दक्षिण एशिया में उसके सभी प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले कम है।

    पाकिस्तानी यूजर्स ने क्या लिखा

    उमर अली नाम के एक पाकिस्तानी यूजर ने लिखा, “डोनाल्ड ट्रंप ने फील्ड मार्शल के साथ उस मालकिन जैसा बर्ताव किया है जो अपने प्रेमी से सारे गैर-कानूनी और गंदे काम करवाती है, और जब कुछ देने या लेने का समय आता है, तो वह कहती है कि मैं अपने परिवार के फैसले मानने के लिए मजबूर हूं, मुझे भूल जाओ। मेरा शरीर मेरे पति का रहेगा, लेकिन मेरी आत्मा हमेशा तुम्हारी रहेगी।” उन्होंने अपने पोस्ट में मोदी और ट्रंप के इंडिया टुडे कवर के सामने रोते हुए फील्ड मार्शल असीम मुनीर की AI-जेनरेटेड तस्वीर शेयर की, जिनके हाथ में दुर्लभ खनिजों का एक डब्बा है।

    यूजर्स ने लिए मुनीर-शहबाज के मजे

    AI इमेज के लिए जाने जाने वाले पाकिस्तानी क्रिएटर बिलाल AI ने इंडिया टुडे के कवर पर ट्रंप और मोदी के साथ रोते हुए शरीफ और मुनीर की एक इमेज शेयर की। उन्होंने इसका कैप्शन दिया, “मूवर, शेकर और बैगर”। पाकिस्तानी X यूजर खुर्रम ने ट्रंप और मोदी की एक AI इमेज बनाई जिसमें वे मुनीर को चिढ़ा रहे हैं और उसके कान खींच रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में एक बॉलीवुड गाना बज रहा है—”बोल तेरे साथ क्या सलूक किया जाए।”

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।