• Sports
  • पाकिस्तान से जीतते ही भारत ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया की किसी टीम ने नहीं किया ऐसा जलील

    कोलंबो: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ऐतिहासिक महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से धूल चटाकर न केवल अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की, बल्कि सुपर-8 में जगह बनाने वाली ग्रुप-ए की पहली टीम भी बन गई है। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मिली यह जीत रिकॉर्ड बुक में सुनहरे अक्षरों में


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कोलंबो: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ऐतिहासिक महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से धूल चटाकर न केवल अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की, बल्कि सुपर-8 में जगह बनाने वाली ग्रुप-ए की पहली टीम भी बन गई है। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मिली यह जीत रिकॉर्ड बुक में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि वह रिकॉर्ड क्या है।

    पाकिस्तान के खिलाफ भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड

    इस जीत के साथ भारत ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है जो दुनिया की कोई और टीम नहीं कर सकी। भारत टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की पहली टीम बन गई है जिसने किसी एक प्रतिद्वंद्वी (पाकिस्तान) के खिलाफ 8 जीत दर्ज की हैं। अब तक दोनों के बीच हुए 9 मुकाबलों में से भारत ने 8 जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ एक में सफलता मिली है। वो मैच साल 2021 में खेला गया था। इसके अलावा पाकिस्तान आज तक भारत से नहीं जीत सका है। भारतीय टीम का यह रिकॉर्ड इतना दमदार है कि आज किसी भी अन्य टीम ने एक विरोध के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 6 से ज्यादा जीत नहीं दर्ज की है।

    ईशान किशन के तूफान में उड़ा पाकिस्तान

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ईशान किशन की आतिशी पारी की बदौलत 20 ओवर में 175/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। ईशान ने महज 40 गेंदों पर 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसके लिए उन्हें लगातार दूसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी संयमित बल्लेबाजी करते हुए 32 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। ईशान किशन की पारी के बारे में बात करें तो उनकी बल्लेबाजी देखकर लग ही नहीं रहा था कि कोलंबो की पिच गेंदबाजों के फेवर में है। वह हर एक खिलाड़ी को चार्ज कर रहे थे।

    पाकिस्तानी बल्लेबाजी का सरेंडर

    176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने बेबस दिखी। पूरी टीम 18 ओवर में महज 114 रनों पर सिमट गई। भारत की घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका, जिससे टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान की गेंदबाजी को लेकर काफी ज्यादा बातें की जा रही थी, लेकिन इस मैच टीम इंडिया ने दिखा दिया कि वह दुनिया की नंबर 1 साइड क्यों हैं।

    सूर्या की कप्तानी में अजेय भारत

    सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड शत-प्रतिशत रहा है। उनकी लीडरशिप में भारत ने अब तक खेले गए सभी चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तान को मात दी है। कुल टी20आई रिकॉर्ड की बात करें तो भारत अब 14-3 की बढ़त के साथ पाकिस्तान पर पूरी तरह हावी है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।