• Sports
  • पाकिस्तानी क्रिकेटर बना पिता, भारतीय मूल की महिला से की है शादी, बाबर को मानता है किंग

    लाहौर: पाकिस्तान और भारत का संबंध यूं तो काफी खटास से भरा हुआ है, लेकिन दोनों देशों के बीच आज भी रई परिवार ऐसे हैं जो एक दूसरे से रिश्ता साझा करते हैं। पाकिस्तान के कई क्रिकेटर्स भी ऐसे हैं जिन्होंने भारतीय महिला से शादी की है। इस लिस्ट में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 18, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    लाहौर: पाकिस्तान और भारत का संबंध यूं तो काफी खटास से भरा हुआ है, लेकिन दोनों देशों के बीच आज भी रई परिवार ऐसे हैं जो एक दूसरे से रिश्ता साझा करते हैं। पाकिस्तान के कई क्रिकेटर्स भी ऐसे हैं जिन्होंने भारतीय महिला से शादी की है। इस लिस्ट में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली का भी नाम शामिल है। हसन अली के घर एक बार फिर किलकारियां गूंजी हैं। हसन अली ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है कि उनके परिवार में एक नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। बता दें कि हसन अली ने भारतीय मूल की महिला से शादी की है।

    बेटे के पिता बने हसन अली, रखा हमदान नाम

    हसन अली और उनकी पत्नी सामिया ने एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया है। हसन ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बेटे का नाम हमदान हसन अली रखा गया है। हसन ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘हेलेना, हेजल, सामिया और मैं अपने परिवार में नए सदस्य का स्वागत करते हैं। अल्हम्दुलिल्लाह, हमारा सुंदर बेटा हमदान स्वस्थ है और उसकी मां (मेरी क्वीन) भी तेजी से रिकवर कर रही हैं।’

    बेटियों के बाद अब घर आया राजकुमार

    हसन अली पहले से ही दो प्यारी बेटियों, हेलेना और हेजल के पिता हैं। अब बेटे के आने से उनका परिवार पूरा हो गया है और उनके जीवन में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। हसन ने अपने फैंस से दुआओं की अपील करते हुए कहा कि वे उनके परिवार को अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें।

    क्रिकेट जगत से मिल रही बधाइयां

    हसन अली की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है। बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान जैसे उनके साथी क्रिकेटरों के साथ-साथ दुनिया भर के फैंस उन्हें इस नई पारी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। हसन अली अपनी जिंदादिल शख्सियत के लिए जाने जाते हैं और यह व्यक्तिगत खुशी निश्चित रूप से उन्हें मैदान पर और अधिक ऊर्जा के साथ लौटने की प्रेरणा देगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।