• Crime
  • पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने कराई लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर फायरिंग? दिल्ली के गोलीकांड पर उठने लगे सवाल

    नई दिल्ली: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की रोहित गोदारा से दुश्मनी अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुकी है। इसमें पाकिस्तानी गैंगस्टर/आतंकवादी शहजाद भट्टी का नाम भी जुड़ रहा है। कश्मीरी गेट पर मंगलवार रात बिश्नोई के वकील दीपक खत्री पर फायरिंग कर माना जा रहा है कि रोहित गोदारा और शहजाद भट्टी ने सीधे ताल ठोक


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 26, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की रोहित गोदारा से दुश्मनी अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुकी है। इसमें पाकिस्तानी गैंगस्टर/आतंकवादी शहजाद भट्टी का नाम भी जुड़ रहा है। कश्मीरी गेट पर मंगलवार रात बिश्नोई के वकील दीपक खत्री पर फायरिंग कर माना जा रहा है कि रोहित गोदारा और शहजाद भट्टी ने सीधे ताल ठोक दी है। शहजाद भट्टी के बारे में जांच एजेंसियों का मानना है कि वह पुर्तगाल या दुबई में रहता है और ISI की शह पर सीमा पार आतंक मॉड्यूल से जुड़ा हुआ है। लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर जिस तरह से टारगेट करके हमला किया गया है, उसने दिल्ली पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियों को सकते में ला दिया है।

    खुद जॉइंट सीपी मधुर वर्मा के मुताबिक अभी यह कहना बहुत जल्दबाजी है, लेकिन ऐसा बताया गया है कि शहजाद ने भी दीपक खत्री को धमकी दी थी। उस चीज को पुलिस वेरिफाई कर रही है। पुलिस को शक है कि यह हमला लॉरेंस बिश्नोई से पुरानी रंजिश रखने वाले किसी विरोधी गैंग का काम हो सकता है। बिश्नोई का नेटवर्क जेल के अंदर से भी संचालित होने के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में उसकी कानूनी टीम पर हमला करना विरोधी गिरोहों द्वारा उसे कमजोर करने या डराने की एक शातिर चाल हो सकती है। लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल के हाई सिक्योरिटी वॉर्ड में बंद है।

    विरोधी गैंग ने तो नहीं किया अटैक?

    यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब लॉरेंस गैंग बेहद सक्रिय है। मुंबई में बाबा सिद्दीकी की हत्या और बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की जिम्मेदारी भी इसी गैंग ने ली थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या यह हमला वाकई किसी विरोधी गैंग ने किया है या फिर इसके पीछे कोई और बड़ी साजिश है।

    नवीन बॉक्सर ने किया पोस्ट

    सोशल मीडिया पोस्ट कर रोहित गोदारा गैंग ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। रोहित गोदारा की तरफ से राहुल फतेहपुर और नवीन बॉक्सर का जो सोशल मीडिया पोस्ट आया है। उस पर दिल्ली पुलिस को पूरा यकीन नहीं है। पुलिस को अंदेशा यह भी है कि यह क्रेडिट लेने के लिए किया गया पोस्ट हो सकता है। पोस्ट में लिखा है कि राहुल फतेहपुर, नवीन बॉक्सर गोरीपुर, सनी यामा दीपक खत्री (वकील) पर हुए हमले की जिम्मेदारी लेते हैं।

    क्या लिखा है पोस्ट में

    पोस्ट में लिखा है, ‘ये लॉरेंस के लिए मुखबिरी और दलाली करता है, ये जो फिरौती की सेटिंग करवाता है और मुलाकात पर जाकर इन्फॉर्मेशन लाता है, वो बंद कर दे, नहीं तो तेरी हरकतों की सजा तेरे पूरे परिवार को भुगतनी पड़ेगी। आज तो भगवान का शुक्र कर, तू बच गया। अभी भी समय है सुधर जा और हमारे जितने भी दुश्मन है जो लॉरेंस को बदमाश मानते हैं, वो समय रहते सुधर जाना, नहीं तो अंजाम बुरा होगा।’

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।