सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य के बेटे जय भट्टाचार्य ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें बताया है कि उनके पिता का जन्मदिन था, जिसके जश्न में सभी शरीक हुए थे। इस दौरान अभिजीत, राजेश रोशन, उदित नारायण और संगीतकार जतिन पंडित नजर आ रहे हैं। वीडियो में सभी ‘पहला नशा, पहला खुमार’ गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां अभिजीत खड़े हैं। वहीं उदित और जतिन बैठे हुए झूम रहे हैं। टेबल पर ड्रिंक्स रखी हुई हैं और पास की दीवार पर भगवान गणेश तस्वीर टंगी हुई है। जिसे देख यूजर्स बिदक रहे हैं।
उदित नारायण के वीडियो पर रिएक्शन
उदित नारायण का वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा, ‘पीछे भगवान, सामने दारू, वाह। गाना अपनी जगह।’ एक ने लिखा, ‘पीछे भगवान, सामने शराब और नॉन-वेज। भगवान को स्लीपिंग मोड में रखना चाहिए।’ एक ने लिखा, ‘जगन्नाथ जी की फोटो के सामने दारू चल रही है। वाह। आप इस तरह हमारे धर्म का सम्मान करते हो। बहुत बढ़िया।’ एक ने लिखा, ‘बर्थडे मनाया जा रहा है, अच्छी बात है। भाई लेकिन पीछे गणेश जी की भी फोटो है कुछ पर्दा तो कर देते।’ एक ने लिखा, ‘गणपति बप्पा सब देख रहे हैं।’
उदित नारायण पर पहली पत्नी का आरोप
बता दें कि उदित नारायण बीते दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में थे। उनकी पहली पत्नी रंजना, जिनसे उन्होंने 7 दिसंबर 1984 को शादी की थी, ने आरोप लगाया था कि सिंगर ने अपनी दूसरी पत्नी दीपा नारायण के साथ मिलकर उनकी बच्चादानी निकलवा दी थी। पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। कहा था कि उन्हें इंसाफ चाहिए।














