पूनम पांडे का क्रिकेटर्स के मैसेज पर बयान
पूनम पांड ने ‘फिल्म विंडो’ से बातचीत में क्रिकेटर्स और एक्टर्स को लेकर विवादित बयान दिया। पूनम सोशल मीडिया पर मिलने वाली अटेंशन के बारे में बात कर रही थीं। उनसे पूछा गया था कि आपको बहुत सारे DMs (Direct Message) आते होंगे, उन लोगों से भी आते होंगे, जो ब्लू टिक वाले हैं और काफी पॉपुलर हैं।’
पूनम पांडे बोलीं- कई क्रिकेटर्स के DMs आते हैं
इस पर पूनम पांडे ने जवाब तो दिया पर किसी भी सेलिब्रिटी का नाम बताने से मना कर दिया। वह बोलीं, ‘नहीं, मैं किसी का नाम नहीं बता सकती। लेकिन कई खिलाड़ियों और स्टार्स ने मुझे मैसेज किए हैं। एक क्रिकेटर ने लिखा कि तुम बहुत प्यारी लग रही हो। वह मुझे लगातार मैसेज करता रहा। मुझे उसे ब्लॉक करना पड़ा।’
सीरियस होते हैं या फिर टाइमपास? पूनम पांडे ने दिया जवाब
जब पूनम पांडे से पूछा गया कि जो क्रिकेटर्स उन्हें अप्रोच करते हैं, वो सीरियस होते हैं या फिर सिर्फ टाइमपास के लिए करते हैं, तो वह बोलीं, ‘मुझे जिस तरह के मैसेज मिलते हैं, उन्हें देखकर लगता नहीं कि वो सीरियस हैं। सच कहूं तो, ऐसा लगता है कि वो बस मेरे साथ समय बिताना चाहते हैं। कभी-कभी मुझे उन्हें नजरअंदाज करना पड़ता है क्योंकि मुझे हैरानी होती है कि वो खुद को क्या समझते हैं। मुझे लगता है कि मेरे जैसी और लड़कियों को भी मैसेज आते होंगे।’
खुशी मुखर्जी ने भी किया था दावा- सूर्यकुमार यादव करते थे मैसेज, मचा बवाल
कुछ समय पहले मॉडल और टीवी एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने भी क्रिकेटर्स को लेकर ऐसा ही एक चौंकाने वाला खुलासा किया था, जिस पर बवाल मच गया था। उन्होंने तो क्रिकेटर का नाम भी बता दिया था। खुशी मुखर्जी ने दावा किया था कि सूर्यकुमार यादव उन्हें बहुत मैसेज करते थे। हालांकि, अब उन दोनों की ज्यादा बात नहीं होती है और वह अपना नाम उनसे जोड़ना नहीं चाहतीं। खुशी ने यह भी दावा किया था कि कई क्रिकेटर्स उनके पीछे पड़े हुए थे। हालांकि, जब बवाल मचा तो खुशी मुखर्जी ने यू-टर्न ले लिया था और कहा था कि वो सिर्फ बात किया करते थे और उनके बीच कुछ भी रोमांटिक नहीं था।
वहीं, पूनम पांडे की बात करें, तो अपने बयानों और कुछ हरकतों के कारण वह कई बार विवादों में फंस चुकी हैं।
- साल 2024 में पूनम पांडे ने अपनी मौत की झूठी खबर फैला दी थी, जिसके कारण उन्हें लोगों की गालियों तक का शिकार होना पड़ा था। पहले पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया कि उनका निधन हो गया है, और फिर कुछ घंटे बाद पता चला कि वह ठीक हैं और मौत की खबर सिर्फ सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए दी गई थी।
- वहीं, साल 2020 में पूनम पांडे पर गोवा में पब्लिक प्लेस पर अश्लील वीडियो शूट करने का आरोप लगा और उन पर केस दर्ज कर लिया गया था। पूनम पांडे को तब गोवा पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था, पर बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। इससे पहले भी पूनम पांडे कई ऐसी चीजें कर चुकी हैं और बयान दे चुकी हैं, जिन पर विवाद हुए।













