• International
  • पूर्ण चंद्र ग्रहण का समय आया नजदीक, आसमान में दिखेगा खून जैसा लाल चांद, दुनियाभर में 3 अरब लोग देख सकेंगे

    वॉशिंगटन: दुनिया के एक बड़े हिस्से में आज रात और कल यानी मंगलवार को पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। इस दौरान चांद पृथ्वी की सबसे अंधेरी छाया में चला जाएगा और उसका रंग लाल हो जाएगा। इससे आसमान में एक शानदार ‘ब्लड मून’ का नजारा दिखेगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण नॉर्थ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और पूर्वी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वॉशिंगटन: दुनिया के एक बड़े हिस्से में आज रात और कल यानी मंगलवार को पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। इस दौरान चांद पृथ्वी की सबसे अंधेरी छाया में चला जाएगा और उसका रंग लाल हो जाएगा। इससे आसमान में एक शानदार ‘ब्लड मून’ का नजारा दिखेगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण नॉर्थ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और पूर्वी एशिया के स्काईवॉचर्स को दिखेगा। दुनिया की 40 फीसदी से ज्यादा आबादी ब्लड मून को पूरी तरह या फिर कम से कम उसका कुछ हिस्सा देख पाएगी।

    खगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वालों के लिए मंगलवार, 3 मार्च को आसमान में खास नजारा देखने का मौका होगा। यह सिर्फ वैज्ञानिक रुझान रखने वालों बल्कि आम लोगों के लिए भी एक शानदार अनुभव होगा। इस चंद्र ग्रहण को दुनिया के बड़े हिस्से के साथ भारत और एशिया के दूसरे देशों में देखा जा सकेगा।

    ब्लड मून देखेगी दुनिया

    पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चांद 56 मिनट तक तक गहरे लाल रंग का नजर आएगा। चांद के लाल होने की इस घटना को ब्लड मून कहा जाता है। ब्लड मून तब होता है, जब पृथ्वी चांद तक सीधी धूप पहुंचने से रोकती है। पृथ्वी सीधे सूरज और चांद के बीच आ जाती है और वह लाल रंग का नजर आने लगता है।

    चंद्र ग्रहण भारत-पाकिस्तान समेत तकरीबन पूरे एशिया में देखा जा सकेगा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में ग्रहण दिखेगा। हालांकि इसके समय में कुछ फर्क रहेगा। ग्रहण को सोमवार रात से मंगलवार शाम तक दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में देखा जाएगा।

    चंद्र ग्रहण कैसे देख सकते हैं

    सूर्य ग्रहण को सीधे देखने के लिए मना किया जाता है क्यों इससे आंखों की रोशनी को नुकसान पहुंचता है। वहीं चंद्र ग्रहण नंगी आंखों से देखने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित हैं। चंद्र ग्रहण को देखने के लिए किसी विशेष चश्मे की जरूरत नहीं है। आम लोग बिना किसी दूरबीन या दूसरे यंत्र के ही ग्रहण को देख सकते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।