• Entertainment
  • प्रियंका चोपड़ा चलीं गोल्डन ग्लोब की ओर, 10 दिन से मना रही थीं वेकेशन, पीछे छोड़ गईं ये खूबसूरती

    प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नए साल का जश्न मना रही थीं, जो तकरीबन 10 दिनों तक चला। इस दौरान वो सिर्फ अपने घरवालों के साथ ही रहीं और किसी बाहर वाले से कोई संपर्क नहीं था। पर अब उनकी छुट्टियां खत्म


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 11, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नए साल का जश्न मना रही थीं, जो तकरीबन 10 दिनों तक चला। इस दौरान वो सिर्फ अपने घरवालों के साथ ही रहीं और किसी बाहर वाले से कोई संपर्क नहीं था। पर अब उनकी छुट्टियां खत्म हो गई हैं और वो काम पर वापस लौट आई हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि वो अपने पीछे कितनी खूबसूरती छोड़कर जा रही हैं। ये भी इशारा किया कि वो गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड होस्ट करने के लिए रवाना होंगी।

    प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने उस आईलैंड की खूबसूरती को दिखाया, जहां उन्होंने पिछले 10 दिन अपने परिजनों के साथ गुजारे थे।

    प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट किया वीडियो

    इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कहा, ‘इससे सीधे गोल्डन ग्लोब्स के क्रेजीनेस में जाना।’ उन्होंने ये भी बताया कि वो पिछले 10 दिनों में अपने परिवार के अलावा किसी भी इंसान से नहीं मिली हैं।

    समारोह में अवॉर्ड पेश करेंगी प्रियंका

    बता दें कि प्रियंका अपकमिंग गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में एक अवॉर्ड पेश करेंगी। ‘वैरायटी’ की रिपोर्ट के अनुसार, अवॉर्ड देने वाले लोगों की लिस्ट जारी कर दी गई है। ये रविवार को शाम 5 बजे प्रसारित होगा। इस लिस्ट में जॉर्ज क्लूनी, जूलिया रॉबर्ट्स, चार्ली,स्नूप डॉग और कॉनर स्टोरी सहित कई सितारों के नाम शामिल हैं।

    ‘द ब्लफ’ की झलक

    इससे पहले प्रियंका ने अपनी फिल्म ‘द ब्लफ’ से अपनी झलकियां पोस्ट कीं। ये फिल्म 25 फरवरी 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।