• Entertainment
  • प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस को कर रहीं कितना मिस, टीशर्ट पर बने हाथ पर रखा अपना हाथ

    प्रियंका चोपड़ा जोनस ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बेहद इमोशनल और भावुक नजर आ रही हैं। दरअसल वो पति निक जोनस को मिस करती नजर आ रही हैं। प्रियंका इस वीडियो में कुछ कह नहीं रहीं लेकिन जो भी कर रही हैं वो हजार शब्दों से भी अधिक है। प्रियंका चोपड़ा


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 29, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    प्रियंका चोपड़ा जोनस ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बेहद इमोशनल और भावुक नजर आ रही हैं। दरअसल वो पति निक जोनस को मिस करती नजर आ रही हैं। प्रियंका इस वीडियो में कुछ कह नहीं रहीं लेकिन जो भी कर रही हैं वो हजार शब्दों से भी अधिक है।

    प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस इमोशनल पल का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो दिखा रही हैं कि पति और मशहूर सिंगर निक जोनस को कितना मिस कर रही हैं।

    ‘एक हाथ के निशान पर अपनी हथेली रखती दिख रहीं’

    शेयर किए गए वीडियो में प्रियंका मुस्कुराती और खोड़ी शरमाती भी नजर आ रही हैं। वह अपनी स्वेटशर्ट पर बने एक हाथ के निशान पर अपनी हथेली रखती दिखती हैं, जिसे देखकर लगता है कि यह निशान निक जोनस का है। इस वीडियो के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ‘IYKYK मिस यू निक जोनस’, जो साफ बताता है कि वह अपने पति को कितना मिस कर रही हैं।

    प्रियंका के चेहरे का इमोशंस पढ़ा जा सकता है

    निक जोनस के हाथ के निशान वाली स्वेटशर्ट को देखकर प्रियंका के चेहरे का इमोशंस पढ़ा जा सकता है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने ये भी दिखाया है कि उनका जनवरी महीना कैसा रहा। इन झलकियों में ढेर सारी तस्वीरें और वीडियोज़ हैं जिसमें फैमिली के साथ बिताए कुछ शानदार मोमेंट्स हैं। प्रियंका की इन झलकियों में जहां सूटकेस और पैक्ड सामान दिख रहे हैं, वहीं दोस्तों और परिवार के साथ बिताए खूबसूरत मोमेंट्स भी हैं। इसमें एक झलक निक जोनस के साथ की है जिसमें प्रियंका को उन्होंने बाहों में भर रखा है।

    मशहूर गाने ‘तेरी दुल्हन सजाऊंगी’ की जमकर तारीफ की

    वहीं दूसरी ओर, निक जोनस ने हाल ही में प्रियंका के साल 2005 के मशहूर गाने ‘तेरी दुल्हन सजाऊंगी’ की जमकर तारीफ की, जिसमें बिपाशा बसु भी नजर आई थीं।

    ‘जब नाश्ते के बुफे में डोसा मिल जाए’

    निक ने अपने सोशल मीडिया पर डोसा खाते हुए एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘जब नाश्ते के बुफे में डोसा मिल जाए।’ इस वीडियो में वह फिल्म ‘बरसात’ के गाने ‘तेरी दुल्हन सजाऊंगी’ पर मस्ती में डांस करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में निक ने लिखा, “यह गाना दिल को छू जाता है।’ प्रियंका ने भी इस रील को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोबारा शेयर किया था और अपना रिएक्शन भी दिया था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।