• Entertainment
  • फरहान अख्तर को 40 Cr क्या, एक पैसा नहीं देंगे रणवीर सिंह, Don 3 के बहाने भंसाली-SRK को भी लपेटा

    रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ से बाहर होने के बाद फरहान अख्तर ने कहा कि उन्हें 40 करोड़ रुपये की भरपाई करनी चाहिए। इन पैसों को लेकर मेकर्स ने जो डिमांड रखी है उसे लेकर रणवीर सिंह ने साफ कर दिया है कि वो ऐसा कुछ नहीं करेंगे। रणवीर सिंह ने उन्हें जवाब देते हुए


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 12, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ से बाहर होने के बाद फरहान अख्तर ने कहा कि उन्हें 40 करोड़ रुपये की भरपाई करनी चाहिए। इन पैसों को लेकर मेकर्स ने जो डिमांड रखी है उसे लेकर रणवीर सिंह ने साफ कर दिया है कि वो ऐसा कुछ नहीं करेंगे। रणवीर सिंह ने उन्हें जवाब देते हुए कहा है कि इंडस्ट्री में इस तरह की बातें आम हैं। अपनी बात रखते हुए रणवीर ने संजय लीला भंसाली का उदाहरण दिया।

    बता दें कि रणवीर सिंह और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच डॉन 3 छोड़ने के लिए 40 करोड़ रुपये की मांग को लेकर विवाद चल रहा है। अब इसे लेकर ही फरहान की एक्सेल एंटरटेनमेंट टीम कथित तौर पर ‘धुरंधर’ एक्टर से 40 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग क रही है, क्योंकि उनका दावा है कि प्रड्यूसर्स द्वारा प्री-प्रोडक्शन में इतनी रकम निवेश करने के बाद एक्टर ने फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए। अब रणवीर सिंह ने कहा कि उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बैजू बावरा’ के लिए एक साल तक तैयारी की थी, लेकिन डायरेक्टर ने ‘लव एंड वॉर’ पर काम करना शुरू कर दिया। रणवीर सिंह ने अपनी बात समझाते हुए कहा कि बॉलीवुड में लंबे इंतजार के बाद भी फिल्मों का न बन पाना आम बात है और ऐसे मामलों में किसी पर किसी का कोई कर्ज नहीं होता।

    रणवीर सिंह ने दिया संजय लीला भंसाली का उदाहरण

    हालांकि, यहां बता दें कि दोनों पक्षों के बीच मामले को सुलझाने के लिए, प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने एक बंद कमरे में बैठक भी की, जिसमें दोनों पक्षों की बातों को रखा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर ने इस मीटिंग में दावा किया कि वे किसी भी नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं हैं क्योंकि उन्होंने प्रड्यूसर्स से एक पैसा भी नहीं लिया। इसी दौरान उन्होंने संजय लीला भंसाली का जिक्र किया, जिसमें एक्टर ने ‘बैजू बावरा’ की तैयारी में एक साल बिताया था, लेकिन फिल्ममेकर ने प्रोजेक्ट को रोक दिया था। रणवीर ने कहा कि उन्होंने भंसाली से किसी भी मुआवजे की मांग नहीं की थी।

    रणवीर सिंह बोले- इसके लिए किसी को मुआवजा नहीं मिलता

    बताया गया है कि रणवीर ने तर्क दिया कि यह इस तरह के काम में आम बात है, कई बार फिल्में नहीं बन पातीं या अलग-अलग कारणों से ठंडे बस्ते में चली जाती है। इसके लिए किसी को मुआवजा नहीं मिलता।

    शाहरुख ने उल्टा मेकर्स पर लगाया आरोप

    रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि रणवीर ने यहां शाहरुख खान का भी जिक्र किया और कहा- डॉन 3 के लिए शाहरुख से भी सम्पर्क किया गया था, और अगर उन्होंने प्रोजेक्ट के लिए हां कह दी होती तो रणवीर को तुरंत रिप्लेस कर दिया जाता।

    ‘धुरंधर’ के जबरदस्त ब्लॉकबस्टर बनने के बाद दोबारा कॉन्टैक्ट

    इसके अलावा रणवीर ने ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ पर गैर-पेशेवर रवैया अपनाने और ‘डॉन 3’ को फ्लोर पर लाने के बारे में गंभीर न होने का आरोप लगाया था। उन्होंने ये तक दावा किया था कि फरहान के पास कोई फाइनल स्क्रिप्ट नहीं थी और डायरेक्टर कभी भी फीडबैक के लिए तैयार नहीं थे। रणवीर ने ये भी आरोप लगाया है कि मेकर्स ने इस रोल के लिए ऋतिक रोशन से सम्पर्क करने की कोशिश की थी लेकिन ‘धुरंधर’ के जबरदस्त ब्लॉकबस्टर बनने के बाद ही उन्होंने उनसे दोबारा कॉन्टैक्ट किया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।