• Entertainment
  • फराह खान का कुक दिलीप ऐसे बना स्टार, महीने की लाखों में कमाई, खरीदा घर और जमीन, अब है ऐश की जिंदगी

    फराह खान के कुक को आज हर कोई उनके नाम से जानता है। फराह ने अपना यूट्यूब चैनल क्या शुरू किया, उनके कुक की किस्मत ही चमक गई। आज वह एक महीने में ही घर बैठे आराम से लाखों रुपये कमा रहा है। बिहार में अपने गांव में जमीन खरीद ली है, तीन मंजिला घर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 6, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    फराह खान के कुक को आज हर कोई उनके नाम से जानता है। फराह ने अपना यूट्यूब चैनल क्या शुरू किया, उनके कुक की किस्मत ही चमक गई। आज वह एक महीने में ही घर बैठे आराम से लाखों रुपये कमा रहा है। बिहार में अपने गांव में जमीन खरीद ली है, तीन मंजिला घर बनवा लिया है और बच्चे भी अब इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने लगे हैं। दिलीप कई बार फराह खान के साथ विदेश भी घूमने जा चुका है और खूब व्लॉग्स बनाता है। फैंस को व्लॉग में फराह और दिलीप की मस्ती खूब पसंद आती है। हालांकि, आज दिलीप जिस मुकाम पर है और दुनिया जो जानती है, वह फराह खान की बदौलत। वह अपने यूट्यूब चैनल पर दिलीप को बोलने का खूब मौका देती हैं और अपनी खिंचाई भी करवाती हैं। दिलीप कभी एक आम कुक था और आज सब उसे जानते हैं। यहां जानिए दिलीप की जर्नी और शानदार लाइफस्टाइल, जो वह जी रहा है:

    फराह खान ने अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत अप्रैल 2024 में की थी। पहले वह खुद कुकिंग व्लॉग बनाती थीं, फिर उन्होंने अपने कुक दिलीप को भी शामिल किया। जिस पहले एपिसोड में दिलीप आया, वह खूब हिट रहा और फराह के साथ उसकी बॉन्डिंग खूब पसंद की गई। व्लॉग देखने वालों ने भी फराह से गुजारिश की कि वह अपने हर व्लॉग में दिलीप को जरूर रखें। बस इसके बाद दिलीप और फराह की कुकिंग व्लॉग्स की जर्नी शुरू हो गई।

    फराह खान ने बदला दिलीप का लाइफस्टाइल

    दिलीप वैसे तो बिहार के दरभंगा का रहने वाला है, पर कई साल से फराह खान के साथ उनके घर पर रह रहा है। वह उनका कुक है। दिलीप का पूरा नाम दिलीप मुखिया है, और अब तो फिल्म और टीवी स्टार्स भी उसे खूब पहचानते हैं। और तो और अब स्टार बनने के बाद दिलीप का लाइफस्टाइल भी पूरी तरह से बदल गया है।

    फराह खान संग दिलीप की कमाल की जोड़ी, हुआ पॉपुलर

    दिलीप कमाल का कुक ही नहीं, बल्कि उसका सेंस ऑफ ह्यूमर भी कमाल का है। इसीलिए फराह खान के साथ व्लॉग में दिलीप की जोड़ी खूब जमती है। शुरुआत में दिलीप को अंदाजा भी नहीं था कि वह इतना पॉपुलर हो गया है, लेकिन जब वह फराह के साथ किसी सेलिब्रिटी के यहां जाने लगा, बाहर निकला तो लोग उसे पहचान जाते। इसके अलावा फराह ने भी दिलीप को बताया कि लोग उसे कितना पसंद कर रहे हैं औऱ सोशल मीडिया पर भी लोग उसके लिए क्रेजी हैं। आज दिलीप मुखिया किसी परिचय का मोहताज नहीं है।

    फराह को कहां और कैसे मिला था दिलीप?

    दिलीप को लेकर लोग आज इस कदर क्रेजी हैं कि गूगल पर उसकी नेट वर्थ और कमाई तक सर्च करते हैं। यह तक खोजते हैं कि वह कहां का रहने वाला है और परिवार में कौन-कौन हैं। पर जानते हैं कि फराह खान को दिलीप कहां और कब मिला था? इस बारे में फराह ने खुद एक व्लॉग में बताया था। फराह ने बताया था कि वह 14 साल पहले दिलीप से पहली बार अजय देवगन के घर के बाहर मिली थीं। फराह के व्लॉग में तब अजय देवगन भी थे, और उनसे कोरियोग्राफर ने कहा था, ‘ये आपके (अजय देवगन) बंगले के बाहर बाहर घूम रहा था, और आपकी मम्मी ने इसे ‘सन ऑफ सरदार’ की टिकट दी।’

    अजय देवगन के घर काम करता था दिलीप का भाई

    फिर दिलीप ने बताया था कि उसकी अजय देवगन की मां से अच्छी जान-पहचान थी। दरअसल, दिलीप का भाई भोला अजय देवगन के घर शेफ के तौर पर काम करता था। वहां पर दिलीप का भी आना-जाना था। और वहीं, फराह एक बार दिलीप से टकरा गई थीं। उसके बाद वह दिलीप को अपने साथ अपने घर ले आईं और तबसे वह फराह का कुक बन गया। और अब सारे लोग दिलीप को उसके नाम से जानते हैं।

    दिलीप कुमार का बंगला, गाड़ी, प्राइवेट लेक और जमीन

    दिलीप बिहार के दरभंगा का रहने वाला है। उसके बीवी-बच्चे वहीं पर रहते हैं। दिलीप ने गांव में अपना 3 मंजिला घर बनवा लिया है, जो किसी बंगले से कम नहीं है। यह तीन मंजिला है और इसमें छह बेडरूम हैं। इसमें स्वीमिंग पूल भी है। यह बंगला जब बन रहा था, तो दिलीप ने अपने एक व्लॉग में इसकी झलक दिखाई थी। दिलीप के पास गांव कई एकड़ जमीन है, जो खरीदी है, एक प्राइवेट लेक भी है। दिलीप ने एक व्लॉग में बताया था कि उसके पास अभी एक बीएमडब्लू गाड़ी है।

    दिलीप की कमाई, यूट्यूब की अर्निंग से भी हिस्सा

    दिलीप की कमाई की बात करें, तो उसने सबसे पहले दिल्ली की किचन्स में काम किया था, जहां सिर्फ 300 रुपये मिलते थे। इसके बाद जब फराह खान के यहां काम करने लगा तो उसे 20 हजार रुपये महीना सैलरी मिलती थी, और अब यह बढ़कर लाखों रुपये प्रति महीने पहुंच गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलीप एक महीने में एक लाख रुपये से अधिक कमा लेता है। इसके अलावा उसे यूट्यूब और व्लॉग से हो रही कमाई का हिस्सा भी फराह खान देती हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।