• Business
  • फारस की खाड़ी में जहाजों के लिए डर ही डर! बीमा कंपनियों ने पीछे खींचे हाथ, क्या तेल की कीमतें आसमान छूएंगी?

    नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच शुरू हुआ सैन्य तनाव कई देशों तक पहुंच गया है। इससे सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में 10% से ज्यादा की तेजी आई। वहीं कई जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में तेल की कीमतों में तेजी आ सकती है। वहीं दूसरी ओर बीमा कंपनियों


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच शुरू हुआ सैन्य तनाव कई देशों तक पहुंच गया है। इससे सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में 10% से ज्यादा की तेजी आई। वहीं कई जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में तेल की कीमतों में तेजी आ सकती है। वहीं दूसरी ओर बीमा कंपनियों ने भी तेल की बढ़ती कीमतों में आग लगाने की तैयारी कर ली है।

    दरअसल, दुनिया के प्रमुख समुद्री बीमाकर्ताओं ने फारस की खाड़ी में प्रवेश करने वाले जहाजों के लिए ‘वॉर-रिस्क’ बीमा कवर वापस लेने का फैसला किया है। ब्लूमबर्ग के अनुसार International Group of Protection and Indemnity Clubs के आधे से अधिक सदस्यों ने नोटिस जारी कर कहा है कि 5 मार्च को लंदन समयानुसार आधी रात से फारस की खाड़ी, आसपास के जलक्षेत्र और ईरानी समुद्री सीमा में प्रवेश करने वाले जहाजों का वॉर-रिस्क इंश्योरेंस स्वतः समाप्त हो जाएगा। यह बदलाव केवल युद्ध जोखिम कवर पर लागू होगा, जबकि अन्य बीमा शर्तें यथावत रहेंगी।
    तेल, सोना-चांदी और डॉलर उछले, लेकिन शेयर मार्केट क्रैश, मिडिल ईस्ट में तनाव से महंगाई बढ़ने का खतरा

    क्या पड़ेगा असर?

    वॉर-रिस्क इंश्योरेंस जहाज मालिकों और चार्टर कंपनियों को युद्ध, आतंकवाद और समुद्री डकैती जैसे जोखिमों से होने वाले नुकसान से सुरक्षा देता है। इसके हटने से शिपिंग कंपनियों की जोखिम गणना बदल जाएगी। ऐसे में इसका ये असर दिखाई दे सकता है:

    • कुछ जहाज मालिक खाड़ी क्षेत्र में जाने से बच सकते हैं।
    • मालभाड़ा दरों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है।
    • वैकल्पिक बीमा प्रीमियम बेहद महंगे हो सकते हैं।

    क्या महंगा हो जाएगा तेल?

    चूंकि इंश्योरेंस खत्म होने से शिपिंग कंपनियां मालभाड़ा दरों में इजाफा कर सकती हैं। ऐसे में इन अतिरिक्त लागतों का असर कच्चे तेल और अन्य वस्तुओं की अंतिम कीमत पर पड़ेगा। यानी तेल महंगा हो जाएगा, जिसका असर आम आदमी की जेब पर भी दिखाई दे सकता है।

    होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ता खतरा

    इंश्योरेंस खत्म होने का निर्णय Persian Gulf (फारस की खाड़ी) के अलावा Gulf of Oman (ओमान की खाड़ी) और Strait of Hormuz (होर्मुज जलडमरूमध्य) से जुड़े समुद्री मार्गों को भी प्रभावित करता है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल ट्रांजिट मार्ग है, जहां से लगभग 20% वैश्विक पेट्रोलियम आपूर्ति गुजरती है। किसी भी तरह की बाधा वैश्विक ऊर्जा बाजारों को झटका दे सकती है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।