• National
  • फ्रांस में 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया होगा बैन, क्या भारत भी इसके लिए तैयारः मैक्रों

    नई दिल्लीः फ्रांस सरकार 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने जा रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन मुख्य भाषण देते हुए यह जानकारी दी। भारत बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करेगा? मैक्रों ने कहा कि बच्चों की


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 19, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्लीः फ्रांस सरकार 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करने जा रही है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के चौथे दिन मुख्य भाषण देते हुए यह जानकारी दी।

    भारत बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन करेगा?

    मैक्रों ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई नियम-कानून नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से सभ्यता की सुरक्षा है। उन्होंने पूछा, “क्या भारत बच्चों और टीनएजर्स की सुरक्षा के लिए इसी दिशा में कदम उठाएगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि युवा नागरिक सच में सुरक्षित हैं।”

    बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई नियम-कानून नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से सभ्यता की सुरक्षा है। क्या भारत बच्चों और टीनएजर्स की सुरक्षा के लिए इसी दिशा में कदम उठाएगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि युवा नागरिक सच में सुरक्षित हैं।
    इमैनुएल मैक्रों, फ्रांस के राष्ट्रपति

    यूरोप इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट का स्थान

    AI को उत्पादकता के लिए एक शक्तिशाली प्रेरक बताते हुए मैक्रों ने कहा, “यूरोप इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट का स्थान है। यूरोप सुरक्षित है और सुरक्षित जगह बनाने में लंबा समय लगेगा। फ्रांस और भारत का एक ही नजरिया है.. एक सॉवरेन AI जिसका इस्तेमाल धरती को सुरक्षित बनाने और सभी के लिए खुशहाली बढ़ावा देने के लिए किया जाए… जो AI बोलियां नहीं समझता, वह सभी के लिए AI नहीं है… पिछले साल पेरिस में, हमने इसे एक्शन कहा था। इस साल दिल्ली में, हम इसे इम्पैक्ट बोल रहे हैं।”

    कानून बनते ही बैन हो जाएगा सोशल मीडिया

    बता दें कि जनवरी में, फ्रांस ने एक बिल को मंजूरी दी थी, जो 15 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल करने पर रोक लगाएगा। राष्ट्रपित इमैनुएल मैक्रों ने स्क्रीन टाइम को सीमित करने और बच्चों को बचाने के लिए इस कदम का समर्थन किया था। प्रस्तावित कानून अब लागू होने से पहले मंजूरी के लिए सीनेट में जाएगा।

    ऑस्ट्रेलिया बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा चुका है रोक

    बिल एक बार पास होने के बाद, फ्रांस ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरा देश बन जाएगा जो नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाएगा। सरकार चाहती है कि नए अकाउंट्स के लिए ये नियम सितंबर में 2026 स्कूल ईयर की शुरुआत से लागू हों। जो मौजूदा अकाउंट्स एज लिमिट को पूरा नहीं करते हैं, उन्हें साल में बाद में बंद कर दिया जाएगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।