• National
  • बज गया बिगुल! 5 राज्यों में चुनाव की तैयारी शुरू, EC की टीम का असम दौरा

    नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग सोमवार से इन राज्यों का दौरा करना शुरू कर रहा है। पहली विजिट असम से शुरू की जा रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में टीम सोमवार को गुवाहाटी लैंड करेगी। आयोग की यहां से वापसी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग सोमवार से इन राज्यों का दौरा करना शुरू कर रहा है। पहली विजिट असम से शुरू की जा रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में टीम सोमवार को गुवाहाटी लैंड करेगी। आयोग की यहां से वापसी 18 फरवरी को होगी। इसके बाद तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों का दौरा शुरू होगा।

    मार्च में हो सकती है चुनावों की घोषणा

    इनमें चार राज्यों की विधानसभा का कार्य और पुडुचेरी का जून में खत्म हो रहा है। सबसे पहले 7 मई को बंगाल विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि पिछले साल बिहार में चुनावों की घोषणा 6 अक्टूबर 2025 को की गई थी। दो चरणों में हुए बिहार में चुनावी प्रक्रिया 16 नवंबर को खत्म हो गई थी। जबकि बिहार की विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर तक था। इसे देखते हुए इन पांच राज्यों में भी मार्च के पहले सप्ताह के बाद ही चुनावों की घोषणा होने की उम्मीद है।

    चुनावों की घोषणा से पहले दौरा क्यों अहम

    जब भी किसी राज्य में चुनाव कराए जाते हैं। उससे पहले चुनाव आयोग की टीम उस राज्य का दौरा करती है। इसका मकसद वहां कानून-व्यवस्था से लेकर शांतिपूर्वक चुनावी प्रक्रिया पूरी कराने के लिए तैयारियों का जायजा लेना होता है। इसमें तमाम राजनीतिक दलों, पुलिस-प्रशासन और अन्य संबंधित तमाम स्टेक होल्डरों के साथ मीटिंग करना शामिल होता है। इसमें संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की संख्या भी पता की जाती है कि वह कितनी बढ़ी या कम हुई हैं। इसके अलावा मतदान के लिए कितने पोलिंग बूथ होने चाहिए ताकि मतदाताओं को वोट देने के लिए अधिक दूर ना जाना पड़े। इन तमाम चीजों का ध्यान रखते हुए यह विजिट की जाती है।

    होगी राजनीतिक दलों से मीटिंग

    सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग गुवाहाटी पहुंचकर यहां के तमाम राजनीतिक दलों से मीटिंग करेगा। दलों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर उनका फीडबैक लेगा। आयोग असम के चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी समेत असम के सभी जिलों के डीएम और एसपी के साथ अन्य आला अधिकारियों के साथ मीटिंग करेगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।