• International
  • बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर घातक हमला, 12 जवानों की मौत, BLA ने कहा- अभी और करेंगे हमले

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना के 12 जवानों को मार गिराया है। मुठभेड़ में छह पाकिस्तानी सैनिक घायल हुए हैं। बीएलए के प्रवक्ता ने बताया कि उनके लड़ाकों ने पंजगुर जिले में घंटों तक चली झड़पों में पाकिस्तानी जवानों को निशाना बनाया। BLA प्रवक्ता जीयांद


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना के 12 जवानों को मार गिराया है। मुठभेड़ में छह पाकिस्तानी सैनिक घायल हुए हैं। बीएलए के प्रवक्ता ने बताया कि उनके लड़ाकों ने पंजगुर जिले में घंटों तक चली झड़पों में पाकिस्तानी जवानों को निशाना बनाया। BLA प्रवक्ता जीयांद बलूच ने कहा कि समूह ने पाकिस्तानी सैनिकों के डेथ स्क्वॉड को तब निशाना बनाया जब वे सोराप इलाके में बड़ी संख्या में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। जीयांद बलूच ने कहा कि झड़प शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुई और रात करीब 8 बजे तक चली।

    BLA प्रवक्ता ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना के अतिरिक्त सैनिकों ने बख्तरबंद गाड़ियों और दूसरे ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करके इलाके में घुसने की कोशिश की, लेकिन समूह की एक अन्य यूनिट ने उन्हें पीछे धकेल दिया। उन्होंने आगे कहा कि एक सैन्य गाड़ी नष्ट हो गई और कथित डेथ स्क्वॉड के सदस्यों को भी नुकसान हुआ।

    पाकिस्तानी सेना पर होंगे और हमले

    जीयांद बलूच ने इस हमले को बलूच राष्ट्र की आजादी के लिए चल रहे अपने सशस्त्र संघर्ष हिस्सा का बताया और कहा कि समूह पाकिस्तानी सेना को आगे भी निशाना बनाना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि BLA और भी घातक हमले करेगा और पाकिस्तानी सेना को हर मोर्चे पर नाकामी और हार का सामना करना पड़ेगा।

    BLF ने भी किया हमला

    इस बलूचिस्तान के एक और विद्रोही गुट बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने भी पाकिस्तानी सेना के शिविर पर हमला करने का दावा किया है। BLF के प्रवक्ता मेजर ग्वाहरम बलूच ने कहा कि लड़ाकों ने शनिवार को टुम्प के बालिचाह इलाके में पाकिस्तानी सैन्य शिविर पर ग्रेनेड-लॉन्चर दागे। यह हमला सटीक था। उन्होंने बताया कि हमला तब हुआ जब शिविर के अंदर एक बैठक चल रही थी जिसकी अध्यक्षता सैन्य अधिकारी कर रहे थे। ग्वाहरम ने धमकी दी कि जो भी पाकिस्तानी सेना की मदद करेगा, वह अपनी जान-माल के लिए नुकसान के लिए जिम्मेदार होगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।