• International
  • बांग्लादेश की पाकिस्तान समर्थक जमात-ए-इस्लामी ने भारत के साथ रिश्ते पर दिया बड़ा बयान, बताया कैसे होंगे संबंध?

    ढाका: बांग्लादेश में आने वाली 12 फरवरी को संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद देश का यह पहला आम चुनाव है। अब तक होने वाले चुनावों में शेख हसीना की अवामी लीग और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के बीच मुकाबला होता था लेकिन इस


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ढाका: बांग्लादेश में आने वाली 12 फरवरी को संसदीय चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद देश का यह पहला आम चुनाव है। अब तक होने वाले चुनावों में शेख हसीना की अवामी लीग और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के बीच मुकाबला होता था लेकिन इस बार हालात बदले हैं। मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाकर चुनाव लड़ने से रोक दिया है। इसके बाद बांग्लादेश की राजनीति में जमात-ए-इस्लामी मजबूत दावेदारी पेश कर रही है। जमात-ए-इस्लामी के पाकिस्तान के साथ संबंधों को देखते हुए भारत में इस पर नजर रखी जा रही है। इस बीच जमात-ए-इस्लामी ने भारत को लेकर बयान दिया है।

    जमात-ए-इस्लामी को भारत से क्या उम्मीद?

    जमात-ए-इस्लामी ने कहा है कि अगर वह सत्ता में आती है तो ‘भारत के साथ अच्छे संबंधों को लेकर आशावादी’ है। जमात-ए-इस्लामी के असिस्टेंट सेक्रेटरी जनरल और मीडिया डिपार्टमेंट के चीफ अहसानुल महबूब जुबैर ने ABP लाइव से यह बात कही है। जुबैर ने कहा कि बांग्लादेश के लोगों ने कभी भी शेख हसीना और उनके परिवार की बातों पर विश्वास नहीं किया। जुलाई 2024 की क्रांति ने ये साबित कर दिया है। उन्होंने जमात-ए-इस्लामी को बाकी पार्टियों से अलग बताया।

    जुबैर ने कहा कि बांग्लादेश के लोगों ने यह देखा है कि हम पर सभी हमलों और पाबंदियों के बावजूद हसीना के शासन में हम कैसे टिके रहे। उन्होंने कहा कि जमात-ए-इस्लामी ने कभी तानाशाह ताकतों के सामने घुटने नहीं टेके। हम कभी भी किसी भ्रष्टाचार में शामिल नहीं हुए।

    बांग्लादेश चुनाव में जमात-ए-इस्लामी गठबंधन

    बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी इस बार चुनाव में 11 पार्टियों के बड़े गठबंधन का नेतृत्व कर रही है। जुबैर ने कहा कि बांग्लादेश के लोग ने हम पर भरोसा किया है और अब बैलेट के जरिए भी भरोसा करने को तैयार हैं। भारत के साथ संबंधों पर जमात ने कहा कि एक बार जब चुनी हुई सरकार आएगी तो भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध स्थापित होगा। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई की चुनी हुई सरकार आने पर भारत के साथ हसीना के प्रत्यर्पण का मुद्दा भी हल हो सकता है।

    शेख हसीना के बयानों से खुश नहीं जमात

    जमात नेता ने कहा कि अगर उनकी पार्टी को देश चलाने के लिए जनादेश मिलता है, तो वह भारत के साथ सभी लंबित मुद्दों को सुलझाएंगे। उन्होंने तीस्ता नदी और दूसरी नदियों के पानी के बंटवारे को सबसे जरूरी मुद्दा बताया। इसके साथ ही उन्होंने सीमा पर हत्याओं को लेकर भी बातचीत का जरूरत बताई। अहसानुल महबूब जुबैर ने भारत की जमीन से शेख हसीना के बयानों पर चिंता जताई और उम्मीद जताई कि चुनी हुई सरकार के आने पर भारत हसीना की गतिविधियों पर रोक लगाएगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।