• International
  • बांग्लादेश के तारिक रहमान को डोनाल्ड ट्रंप की चिठ्ठी की क्यों है चर्चा, डिफेंस एग्रीमेंट पर कर दी बड़ी मांग

    ढाका/वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तारिक रहमान को बांग्लादेश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर बधाई दी है। रहमान को लिखे पत्र में ट्रंप ने अमेरिका और बांग्लादेश के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर दिया है। यह पत्र रहमान के ऑफिस संभालने के बाद ट्रंप के साथ पहली बातचीत है। पत्र


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 20, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ढाका/वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तारिक रहमान को बांग्लादेश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर बधाई दी है। रहमान को लिखे पत्र में ट्रंप ने अमेरिका और बांग्लादेश के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर दिया है। यह पत्र रहमान के ऑफिस संभालने के बाद ट्रंप के साथ पहली बातचीत है। पत्र में ट्रंप ने उम्मीद जताई कि रहमान दोनों देशों के बीच रक्षा समझौतों को अंतिम रूप देने की दिशा में निर्णायक कार्रवाई करेंगे, जिससे बांग्लादेश की सेना को अमेरिकी सैन्य उपकरण मिल सकेंगे। डिफेंस के साथ ही ट्रंप ने दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को भी बढ़ाने पर जोर दिया।

    ट्रंप ने लिखा, अमेरिकी लोगों की ओर से मैं आपको आपके ऐतिहासिक चुनाव के लिए बधाई देता हूं और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के रूप में आपसे सफल कार्यकाल की कामना करता हूं। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने पत्र को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। ट्रंप ने लिखा, ‘हमारे देशों के बीच साझेदारी आपसी सम्मान और एक आजाद और खुले इंडो-पैसिफिक को बढ़ावा देने में साझा हित पर आधारित है, जहां मजबूत, संप्रभु देश तरक्की कर सकें।’

    रक्षा समझौतों को पूरा करने की बात

    ट्रंप ने रक्षा समझौतों पर बड़ी उम्मीद जताई। उन्होंने लिखा, ‘मुझे उम्मीद है कि आप रूटीन डिफेंस एग्रीमेंट को पूरा करने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे, जिससे आखिरकार आपकी सेना को उच्च-स्तरीय अमेरिका में बने उपकरणों तक पहुंच मिलेगी, जो दुनिया में सबसे अच्छे हैं।’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री तारिक रहमान रेसिप्रोकल ट्रेड एग्रीमेंट को लागू करके अमेरिका-बांग्लादेश के व्यापारिक संबंधों में तेजी बनाए रखने में मदद करेंगे, जिससे दोनों देशों के किसानों और मजदूरों को फायदा होगा।

    अमेरिका-बांग्लादेश ट्रेड डील

    आम चुनावों से कुछ दिन पहले ही मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने वॉशिंगटन के साथ एक बड़े व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इससे अमेरिका में बांग्लादेशी सामान पर लगने वाले टैरिफ 19 प्रतिशत हो गया। इससे 2500 बांग्लादेशी उत्पादों को ड्यूटी-फ्री एक्सेस मिला, जिसमें अमेरिकी कपास से बने कपड़े शामिल हैं। इस डील को लेकर बांग्लादेश की राजनीतिक पार्टियों ने सवाल उठाए थे। इसमें वर्तमान में सत्ता हासिल करने वाली बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (BNP) भी शामिल थी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।