• International
  • बांग्लादेश में चुनाव जीतते ही BNP ने चीन, पाकिस्तान से किए बड़े वादे, जिनपिंग के ड्रीम प्रोजेक्ट BRI पर बड़ा ऐलान

    ढाका: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के तारिक रहमान बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। लेकिन उनके शपथ ग्रहण से पहले ही बीएनपी ने चीन और पाकिस्तान से बड़े बड़े वादे कर लिए हैं। बीएनपी ने कहा है कि वह चीन के साथ “व्यापार, निवेश, बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी में सहयोग बढ़ाने” के लिए तत्पर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ढाका: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के तारिक रहमान बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। लेकिन उनके शपथ ग्रहण से पहले ही बीएनपी ने चीन और पाकिस्तान से बड़े बड़े वादे कर लिए हैं। बीएनपी ने कहा है कि वह चीन के साथ “व्यापार, निवेश, बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी में सहयोग बढ़ाने” के लिए तत्पर है। लेकिन बीएनपी का सबसे बड़ा वादा BRI को लेकर था। बीएनपी ने कहा है कि वो बीआरआई परियोजनाओं सहित बांग्लादेश के डेवलपमेंट को लेकर चल रहे प्रोजेक्ट्स के लिए चीन के साथ काम करने के लिए तैयार है।

    बीएनपी ने ये वादे चीनी प्रवक्ता के एक ट्वीट पर किए हैं, जिसमें उन्होंने तारिक रहमान और उनकी पार्टी बीएनपी को बांग्लादेश चुनाव में मिली जीत के लिए बधाई दी थी। चीन ने बधाई संदेश देते हुए कहा था कि चीन, एक पड़ोसी और दोस्त होने के नाते बांग्लादेश को घरेलू राजनीतिक के मजबूत होने का समर्थन करता है। उसके बाद बीएनपी की तरफ से उस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए चीन से कई वादे किए गये हैं।

    चीन के BRI प्रोजेक्ट को लेकर बीएनपी का बड़ा वादा
    बीएनपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि “बांग्लादेश (चीन के साथ) ऐसे सहयोग का स्वागत करता है जो राष्ट्रीय हित को आगे बढ़ाता है, आर्थिक लचीलेपन को मजबूत करता है और हमारे दोनों लोगों को ठोस लाभ पहुंचाता है। हम व्यापार, निवेश, बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी में सहयोग बढ़ाने के लिए तत्पर हैं, यह सुनिश्चित करते हुए कि बेल्ट और रोड परियोजनाओं सहित चल रही और भविष्य की पहल बांग्लादेश की विकास प्राथमिकताओं और दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता के साथ संरेखित हैं।”

    इसके अलावा बीएनपी ने पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उसने शहबाज शरीफ के बधाई संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि “बांग्लादेश हमारे संबंधों में हालिया सकारात्मक गति को स्वीकार करता है और पाकिस्तान के साथ आपसी सम्मान, संप्रभु समानता और रचनात्मक बातचीत के आधार पर दूरदर्शी रिश्ते को बढ़ावा देने के लिए तैयार है। हम दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और साझा प्रगति में योगदान देने वाले व्यावहारिक सहयोग के रास्ते तलाशने के लिए तत्पर हैं।”

    बांग्लादेश में चीन कैसे बढ़ा रहा है कदम
    आपको बता दें कि शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद से ही बांग्लादेश में चीन ने काफी तेजी से अपने पांव पसारे हैं। चीन ने बांग्लादेश में बीआरआई प्रोजेक्ट में करोड़ों डॉलर के निवेश किए हैं, लेकिन शेख हसीना ने हमेशा भारत की चिंताओं को ध्यान रखा। जैसे पद्मा ब्रिज का निर्माण चीन ने ही करवाया है। इसके अलावा कर्णफुली टनल, जो देश की पहली पानी के अंदर बनी सुरंग है, उसे भी चीन ने ही बनवाया है। चीन ने बांग्लादेश में 27 बिजली संयंत्रों के निर्माण में मदद की है। बांग्लादेश में अभी तक 12 सड़कें और 21 पुल चीनी ऋण और तकनीक से तैयार किए जा चुके हैं। इसके अलावा चीन, बांग्लादेश के टेलीकॉम नेटवर्क (2.5G से 4G/5G अपग्रेड) और डेटा सेंटर्स में भी भारी निवेश कर रहा है।

    मार्च 2025 से जनवरी 2026 के बीच चीन ने बांग्लादेश को 2.1 अरब डॉलर के कर्ज जारी किए हैं। इससे बाग्लादेश में कुल चीन का निवेश 42 अरब डॉलर को पार कर चुका है। इसके अलावा बांग्लादेश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए चीन ने बीआरआई ऋण (BRI Loans) की शर्तों को आसान बनाने पर सहमति जताई है। रिपोर्ट्स के मुताबित, चीन बांग्लादेश के 99% उत्पादों के लिए 2028 तक टैरिफ-फ्री एक्सेस को बढ़ा दिया है, जिससे बांग्लादेश के निर्यात को मदद मिलेगी। दोनों देशों के डिफेंस सेक्टर में भी कई सहयोग किए हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।