बीएनपी ने कितनी सीटें जीती हैं
इससे पहले दिन में, बीएनपी के सांसदों ने तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना था। रहमान की बीएनपी ने 297 में से 209 सीटें जीतीं, जबकि कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी ने 13वें संसदीय चुनावों में 68 सीटें हासिल कीं। वहीं, अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।
तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में भारत से कौन पहुंचा?
तारिक रहमान के शपथ ग्रहण ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया। इस दौरान विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी उपस्थित रहे। बिरला ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तारिक रहमान के नेतृत्व में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ढाका में उपस्थित होना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह एक महत्वपूर्ण क्षण है जो हमारे दोनों देशों के बीच जन-संबंधों और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करेगा।’ बांग्लादेश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समारोह में आमंत्रित किया था, लेकिन वह मंगलवार को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ वार्ता के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।
पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी थी बधाई
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश में हुए चुनावों में बीएनपी की जीत के लिए तारिक रहमान को बधाई दी थी। पीएम मोदी ने तारिक रहमान के साथ बातचीत में, बांग्लादेश के लोगों की आकांक्षाएं पूरी करने के प्रयास में अपनी शुभकामनाएं और समर्थन व्यक्त किया। पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत और बांग्लादेश घनिष्ठ पड़ोसी देश हैं और उनके गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। उन्होंने दोनों देशों और लोगों के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की भारत की निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई।













