• Sports
  • बाबर आजम ने फिफ्टी जड़ने के लिए खेली 36 बॉल, अब सोशल मीडिया पर फैंस लगा रहे क्लास

    नई दिल्ली: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज यानी 1 फरवरी को खेला गया। इस मुकाबले में बाबर आजम के बल्ले से अर्धशतक देखने को मिला। हालांकि, उनका स्ट्राइक रेट अब भी चिंता का विषय बना हुआ है। बाबर आजम


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज यानी 1 फरवरी को खेला गया। इस मुकाबले में बाबर आजम के बल्ले से अर्धशतक देखने को मिला। हालांकि, उनका स्ट्राइक रेट अब भी चिंता का विषय बना हुआ है। बाबर आजम ने काफी सुस्त फिफ्टी लगाई है।

    36 गेंद में पूरी की फिफ्टी

    पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम चौथे नंबर पर बैटिंग करने के लिए उतरे। वह अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने फिफ्टी भी जड़ी। लेकिन, उनका स्ट्राइक रेट काफी निराशाजनक रहा। बाबर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 गेंद में नाबाद 50 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 138.89 का रहा। बाबर ने अपनी पारी में सिर्फ 3 चौके और 1 छक्का लगाया।

    पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए। साइम अयूब ने 56 तो शदाब खान ने 19 गेंद में 46 रन की तेज तरार पारी खेली। हालांकि, बाबर को उनकी इस पारी के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

    यहां देखें सोशल मीडिया रिएक्शन

    बाबर का स्ट्राइक रेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को कर सकता है बैकफायर

    आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद बाबर आजम को पाकिस्तान की टी20 टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। वह लंबे समय तक टी20 नहीं खेल रहे थे। लेकिन, टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले उनको टीम में शामिल कर लिया गया है। बाबर वर्ल्ड कप स्क्वाड का भी हिस्सा हैं। हालांकि, उनका फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है।

    बाबर उस स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी नहीं कर रहे हैं, जिस स्ट्राइक रेट से आज कल टी20 में बल्लेबाजी हो रही है। बाबर का स्ट्राइक रेट टी20 वर्ल्ड कप में बैकफायर भी कर सकता है। बाबर ने बिग बैश लीग में भी हिस्सा लिया था। लेकिन उनका बल्ला बिग बैश में भी खामोश रहा था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।