• Crime
  • बिल क्लिंटन ने विवादित हॉट टब फोटो पर तोड़ी चुप्पी, एपस्टीन फाइल्स की तस्वीर से बुरे फंसे हैं पूर्व राष्ट्रपति

    पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने पहली बार उस विवादित तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें वे एक हॉट टब में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में उनके साथ कुछ लड़कियां भी दिख रही हैं। यह तस्वीर अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा 19 दिसंबर 2025 को जारी की गई थी। यह रिलीज कुख्यात यौन तस्कर अपराधी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने पहली बार उस विवादित तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें वे एक हॉट टब में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में उनके साथ कुछ लड़कियां भी दिख रही हैं। यह तस्वीर अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा 19 दिसंबर 2025 को जारी की गई थी। यह रिलीज कुख्यात यौन तस्कर अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों के सार्वजनिक खुलासे का हिस्सा थी। इस तस्वीर के बाहर आने से अमेरिकी राजनीति में भूचाल आ गया है।

    सोमवार, 2 मार्च को जारी वीडियो डिपोजीशन में क्लिंटन ने कहा कि यह फोटो ब्रुनेई की आधिकारिक यात्रा के दौरान ली गई थी। उन्होंने साफ किया कि उस यात्रा का उद्देश्य एड्स से संबंधित पहलों पर काम करना था। उन्होंने यह भी कहा कि तस्वीर में दिखाई दे रहे दूसरे व्यक्ति के साथ उनका कोई यौन संबंध नहीं था।

    फोटो का संदर्भ और क्लिंटन का पक्ष

    क्लिंटन ने बताया कि ब्रुनेई यात्रा के दौरान वे काफी थके हुए थे और वहां पहुंचकर सीधे आराम के लिए चले गए थे। उन्होंने कहा कि उनके साथ उस उड़ान में एपस्टीन और घिसलेन मैक्सवेल भी मौजूद थी लेकिन यात्रा का मकसद सामाजिक या निजी नहीं बल्कि आधिकारिक था। उन्होंने दोहराया कि उन्हें एपस्टीन की आपराधिक गतिविधियों की जानकारी उस समय नहीं थी।

    हाउस ओवरसाइट कमेटी के सामने बयान यूएस

    यह बयान अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की यूएस हाउस ओवरसाइट कमेटी के सामने दर्ज किया गया। डिपोजीशन के दौरान क्लिंटन ने शपथ लेकर कहा कि तस्वीर को गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है। उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि फोटो में दिख रही महिला नाबालिग थी या वहां किसी तरह की अनुचित या गलत गतिविधि हुई थी।

    एपस्टीन मामला

    एपस्टीन को 2019 में संघीय सेक्स ट्रैफिकिंग आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। बाद में जेल में उसकी मौत हो गई, जिसे आधिकारिक रूप से आत्महत्या बताया गया। एपस्टीन से जुड़े मामलों और दस्तावेजों के सार्वजनिक होने के बाद कई सार्वजनिक हस्तियों के नाम चर्चा में आए हैं। हालांकि, किसी भी व्यक्ति के खिलाफ केवल तस्वीरों के आधार पर आपराधिक दोष साबित नहीं हुआ है।

    इस ताजा बयान के बाद एक बार फिर एपस्टीन फाइल्स और उससे जुड़े राजनीतिक संपर्कों को लेकर बहस तेज हो गई है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।