• National
  • बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल के लिए 45 दिन की अनिवार्य छुट्टी मिले, संसद में उठी ये मांग

    नई दिल्ली: राज्यसभा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्य सुमित्रा वाल्मीकि ने सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए 60 साल से अधिक उम्र के उनके बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल हेतु 45 दिन की अनिवार्य छुट्टी की मांग की। राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए सुमित्रा ने कहा कि


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 6, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: राज्यसभा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्य सुमित्रा वाल्मीकि ने सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए 60 साल से अधिक उम्र के उनके बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल हेतु 45 दिन की अनिवार्य छुट्टी की मांग की। राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए सुमित्रा ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं और युवाओं के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कदम उठा रही है। मेरी भी एक मांग है।

    सुमित्रा ने बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल और पेशेवर जिम्मेदारियों के बीच उलझे लोगों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत में 2026 में सबसे अधिक युवा शक्ति होने के बावजूद, वरिष्ठ नागरिकों की संख्या 14.9 करोड़ से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि 2036 तक यह आंकड़ा 23 करोड़ से ऊपर पहुंच जाएगा और जल्द ही हर तीसरा भारतीय बुजुर्ग होगा।

    सुमित्रा ने कहा कि तेजी से हो रहे शहरीकरण और रोजगार के अवसरों ने करोड़ों युवाओं को उनके घरों से दूर कर दिया है, जिससे उनके माता-पिता अकेले रह गए हैं। उन्होंने कहा जब हर घर में बुजुर्गों को चिकित्सा देखभाल की जरूरत होती है, तो किसी व्यक्ति – पुत्र या पुत्री – की मौजूदगी बहुत जरूरी होती है। लेकिन उन्हें ऑफिस से छुट्टी लेने में कठिनाई होती है और अक्सर छुट्टी नहीं मिल पाती।

    सुमित्रा ने सरकार से अनुरोध किया कि सरकारी और प्राइवेट दोनों में वरिष्ठ नागरिकों यानी 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की देखभाल के लिए 45 दिन की छुट्टी प्रदान की जाए। उन्होंने कहा, जैसे माता अपने बच्चे को 20 साल देते हैं उसी तरह पुत्र या पुत्री को भी बीमार माता-पिता की देखभाल के लिए अवकाश मिलना चाहिए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।