• Entertainment
  • ‘बेशरम रंग पर बिकीनी में नाचती पाकिस्तानी ISI एजेंट’, पद्मश्री विनर ने की धुरंधर की तारीफ, पठान की उड़ी धज्जियां

    आदित्य धर की ‘धुरंधर’ की सफलता पर हर भारतीय इस वक्त बेहद खुश नजर आ रहा है। आम पब्लिक के अलावा इंडस्ट्री के बड़े-बड़े धुरंधर भी फिल्म की तारीफें करने से खुद को रोक नहीं पा रहे। हालांकि, हाल ही में ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके भारतीय म्यूजिक कम्पोजर रिकी केज ने इस फिल्म की तारीफ


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 15, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    आदित्य धर की ‘धुरंधर’ की सफलता पर हर भारतीय इस वक्त बेहद खुश नजर आ रहा है। आम पब्लिक के अलावा इंडस्ट्री के बड़े-बड़े धुरंधर भी फिल्म की तारीफें करने से खुद को रोक नहीं पा रहे। हालांकि, हाल ही में ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके भारतीय म्यूजिक कम्पोजर रिकी केज ने इस फिल्म की तारीफ करते हुए शाहरुख खान की ‘पठान’ में ‘बेशरम रंग’ की जो धज्जियां उड़ाई है, वो मेकर्स को एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर सकता है।

    तीन बार ग्रैमी गाने जीत चुके रिकी केज इस साल 2025 में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पद्मश्री का सम्मान भी पा चुके हैं। रिकी ने हाल ही में एक्स पर ट्वीट किया और रणवीर सिंह, आर माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामल और संजय दत्त स्टारर ‘धुरंधर’ की जमकर तारीफ की। इसी के साथ उन्होंने शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘पठान’ की जमकर खिंचाई कर डाली।

    ‘स्पाई थ्रिलर फिल्म बिल्कुल सही तरीके से बनाई गई’

    उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘नॉन स्टॉप ट्रैवलिंग कर रहा था और एक शॉर्ट ब्रेक लेकर मैंने भी धुरंधर देखी और WOW…ऐसा लग रहा है कि इंडियन सिनेमा का कद बड़ा हो रहा। 3.5 घंटे लंबी फिल्म, पता ही नहीं चली कब खत्म हुई इसे और देखने का मन कर रहा था। परफॉर्मेंस, एडिट्स, डायलॉग्स, सब कुछ डायनामिक टॉप क्लास। शाश्वत सचदेव का म्यूजिक कमाल का है। स्पाई थ्रिलर फिल्म बिल्कुल सही तरीके से बनाई गई है, टेक्निकली शानदार.. हर डिपार्टमेंट ने कमाल कर दिया है।

    ‘अपने बच्चों को इसे देखने ले जाएंगे तो आप मूर्खता करेंगे’

    उन्होंने आगे लिखा, ‘जीनियस कैप्टन आदित्य धर को बधाई।अब उन्होंने साबित कर दिया कि वो बेस्ट हैं.. और जो भी बनाएंगे वो बेहतर ही होगा।’ रिकी ने अपने ट्वीट में उन लोगों को भी जवाब दिया, जो इस फिल्म को लेकर बुरा-भला कह रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘नोट: फिल्म की आलोचना करने वाले कुछ गिने-चुने लोगों ने शायद इसे देखा ही नहीं है। इसमें चीजो को उनके असली रूप में दिखाया गया है, चाहे वो भयानक हों या नहीं, कोई बनावटीपन नहीं है इसमें। यह एडल्ट के लिए बनी फिल्म है, इसलिए अगर आप अपने बच्चों को इसे देखने ले जाएंगे तो आप मूर्खता करेंगे।’

    ‘ISI की एजेंट स्विमसूट में बेशरम रंग पर डांस’

    रिकी ने आगे जो कहा है वो ‘पठान’ के मेकर्स पर एक बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा है, ‘फिल्म की बुरी कहने वाले शायद वो सिनेमा पसंद करते हैं जिसमें ISI की एजेंट स्विमसूट में बेशरम रंग पर डांस करते हुए घूम रही हो। उनके लिए वही सिनेमा है।’

    आदित्य धर ने दिया जवाब

    रिकी के इस पोस्ट पर खुद आदित्य धर ने कॉमेंट किया है उन्हें शुक्रिया कहते हुए लिखा है, ‘अच्छा लगा कि आपने हमारी फिल्म को इंजॉय किया।’ एक ने कहा, ‘सर ऐसे मत बोलो, वो फिर डिप्रेशन में चली जाएंगी।’ एक अन्य यूजर ने कहा- शानदार मूवी, मैंने दो बार देख ली है। लोगों ने कहा है कि दूसरे पार्ट का उन्हें बेसब्री से इंतजार है।

    ‘धुरंधर’ ने 10वें दिन की सबसे अधिक कमाई

    यहां बता दें कि ‘धुरंधर’ मे दसवें दिन यानी हालिया रविवार को देश भर में बॉक्स ऑफिस पर 59 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसने देश भर में करीब 351.75 करोड़ के करीब कमाई कर डाली है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।