• Entertainment
  • ‘बैटल ऑफ गलवान’ का फुटेज LEAK? बर्फ पर रेंगते दिखे जख्‍मी सलमान खान, पर फैंस को नहीं हो रहा भरोसा

    सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का हाल ही टीजर रिलीज किया गया था, जिसके बाद से फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म से एक अहम सीन का फुटेज लीक हो गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हालांकि, सच्चाई कुछ और बताई


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का हाल ही टीजर रिलीज किया गया था, जिसके बाद से फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म से एक अहम सीन का फुटेज लीक हो गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हालांकि, सच्चाई कुछ और बताई जा रही है। जहां फैंस ने ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर की तारीफ की, वहीं कुछ यूजर्स ने सलमान के एक्सप्रेशंस और टीजर में नजर आए अन्य कलाकारों की फिटनेस पर सवाल उठाए थे। वहीं ‘बैटल ऑफ गलवान’ के टीजर पर चीन में भी विवाद हो गया था। वहां के मीडिया ने इसे हकीकत से दूर बताया और कहा था कि फिल्म गलत टाइम पर रिलीज हो रही है और ये भारत संग रिश्तों पर असर डाल सकती है।

    इसी बीच ‘बैटल ऑफ गलवान’ से एक फुटेज सामने आया है, जिसके लिए कहा जा रहा है कि यह लीक हो गया है। पर इसका सच कुछ और बताया जा रहा है। वीडियो में सलमान खान यूनिफॉर्म पहने नजर आ रहे हैं। वह बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच रेंगते दिखाई दे रहे हैं। चेहरे पर खून और जख्म हैं। फिर सलमान उठते हैं और कंटीले तारों से भरे एक डंडे के साथ चीनी सैनिकों की पिटाई करते हुए नजर आते हैं।

    ‘बैटल ऑफ गलवान’ का फुटेज देख बोले यूजर्स, बताया AI

    वीडियो में सलमान खान के तेवर गंभीर नजर आ रहे हैं। उनके हाव-भाव चौंका देते हैं। इस वीडियो को एक यूजर ने X पर शेयर किया है। साथ में लिखा है, ”बैटल ऑफ गलवान’ का लीक हुआ फुटेज। सलमान खान की फिल्म के कुछ सीन्स इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल, इस वीडियो को AI (Artificial Intelligence) से बनाया गया है। इसकी पुष्टि कुछ यूजर्स ने की। एक ने लिखा, ‘जब यह घटना हुई, तब वहां बर्फ नहीं थी। लगता है यह AI द्वारा बनाया गया है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘AI से बनाई गई इस बकवास से प्लीज लोगों को इंस्टाग्राम पर बेवकूफ बनाओ, यहां (X) पर पढ़े-लिखे लोग हैं।’

    ‘बैटल ऑफ गलवान’ की कहानी और रिलीज डेट

    अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी ‘बैटल ऑफ गलवान’ साल 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच लड़ी गई लड़ाई पर आधारित है। इसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। भारत ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए 40 चीनी सैनिकों को मार गिराया था। ‘बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान खान ने कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभाया है। इसमें चित्रांगदा सिंह भी हैं और यह 17 अप्रैल को रिलीज होगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।