• Sports
  • बैन होने का खतरा मंडरा रहा, फिर भी पाकिस्तानी की अकड़ तो देखिए, आईसीसी को धमका रहा

    नई दिल्ली: पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ होने वाले अपने मैच को बॉयकॉट करने का फैसला किया है। 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों टीमों की टक्कर होने वाली है। पीसीबी की तरफ से मैच को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। पाकिस्तान सरकार ने सोशल


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ होने वाले अपने मैच को बॉयकॉट करने का फैसला किया है। 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों टीमों की टक्कर होने वाली है। पीसीबी की तरफ से मैच को लेकर कुछ नहीं कहा गया है। पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर जानकारी दी कि पाकिस्तान टी20 विश्व कप में खेलेगा लेकिन भारत के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेगा।

    पाकिस्तान पर एक्शन हो सकता है

    भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने की वजह से आईसीसी पाकिस्तान पर एक्शन ले सकता है। मैच नहीं होने से होने वाले आर्थिक नुकसान को पाकिस्तान से वसूला जा सकता है। इसके साथ ही पाकिस्तान पर बैन भी लगाया जा सकता है। पाकिस्तान पहले टूर्नामेंट के सभी मैच खेलने के लिए राजी हो गया था। अब उसने भारत के खिलाफ मुकाबले छोड़ने का फैसला किया है।

    बासित अली ने आईसीसी को चैलेंज किया

    पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने आईसीसी को चैंलेज किया है कि पाकिस्तान को बैन करके देख लो। उन्होंने पिछले विश्व कप के उन मैचों को उदाहरण दिए जब एक टीम ने दूसरी टीम से खेलने को मना कर दिया था। बासित ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया ने 1996 के वर्ल्ड कप में अपने मैच नहीं खेले थे। दो पॉइंट गंवाने के अलावा क्या उन पर कोई और पेनल्टी लगाई गई थी? इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने 2003 के वर्ल्ड कप में मैच छोड़ दिए थे। क्या उन्हें कोई और पेनल्टी झेलनी पड़ी थी? और ऐसी बातें हो रही हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर बैन लगा दिया जाएगा। करके देख लो!’

    इसकी शुरुआत भारत ने की थी। हाथ मिलाना जरूरी नहीं है। मैं तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने के फैसले के बारे में बात भी नहीं कर रहा। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने एसीसी के चीफ मोहसिन नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से मना कर दिया। उन्होंने इसलिए ऐसा किया क्योंकि भारत सरकार ने मना किया था। अब जब हम अपनी सरकार के कहने पर किसी मैच का बॉयकॉट कर रहे हैं, तो क्या हम बुरे लोग बन गए? अगर भारत ऐसा कर सकता है तो पाकिस्तान भी कर सकता है!
    बासित अली, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर

    आईसीसी से की लेटर की मांग

    पीसीबी ने अभी तक आईसीसी को आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी है कि वह भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा। बासित अली ने आगे कहा- अब आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से रिक्वेस्ट की है कि अपने फैसले पर विचार करें या फिर फॉर्मली अपना फैसला बताए। क्या चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बीसीसीआई ने आईसीसी को लेटर लिखकर बताया था कि वे पाकिस्तान में नहीं खेलेंगे? मैं आईसीसी में सभी को चैलेंज करता हूं कि मुझे बीसीसीआई का लेटर दिखाएं। पीसीबी कैसे पाकिस्तान सरकार के फैसले को इग्नोर कर सकता है? यह फैसला शिर्फ पाकिस्तान सरकार ही कर सकती है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ खेलेगी या नहीं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।