• International
  • ‘भारत अब ईरान से नहीं, वेनेजुएला से खरीदेगा तेल’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- डील पक्की

    वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की तेल खरीद को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा है कि भारत अब ईरान के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। उन्होंने कहा कि भारत के साथ इस बारे में डील की गई है। एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘हमने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की तेल खरीद को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा है कि भारत अब ईरान के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। उन्होंने कहा कि भारत के साथ इस बारे में डील की गई है। एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘हमने पहले ही वह डील कर ली है। डील का कॉन्सेप्ट तय हो गया है।’ अभी तक भारत ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ट्रंप का बयान अमेरिका के नई दिल्ली को यह संकेत देने के एक दिन बाद आया है कि वह रूसी कच्चे तेल के कम आयात की भरपाई के लिए जल्द ही वेनेजुएला से तेल खरीदना फिर से शुरू कर सकता है।

    ट्रंप ने कहा है कि जनवरी में निकोलस मादुरो को पकड़ने के बाद अमेरिका ने वेनेजुएला पर नियंत्रण कर लिया है। वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है। इसके पहले ट्रंप ने अगस्त 2025 में रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया था। वॉशिंगटन का कहना है कि रूसी तेल खरीद से पुतिन के युद्ध को फंडिंग मिल रही है। ट्रंप ने रूसी तेल के एक और बड़े खरीदार चीन को भी डील का ऑफर दिया है।

    ट्रंप ने तेल डील पर क्या कहा?

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘चीन का स्वागत है, वह आए और तेल पर एक शानदार डील करे। हमने पहले ही एक डील कर ली है। भारत आ रहा है और वे ईरान से खरीदने के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेंगे। तो हमने पहले ही डील का कॉन्सेप्ट बना लिया है।’

    पीएम मोदी ने की रोड्रिग्ज से बात

    ट्रंप का बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी दबाव के चलते भारतीय रिफाइनरियां रूसी तेल आयात में कटौती कर रही हैं। बीती 30 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज से बात की, जिसके दौरान दोनों नेताओं ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

    पीएम मोदी ने एक्स पर बातचीत की जानकारी शेयर करते हुए लिखा, वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति सुश्री डेल्सी रोड्रिग्ज से बात की। हम सभी क्षेत्रों में अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को और गहरा और व्यापक बनाने पर सहमत हुए, जिसमें आने वाले वर्षों में भारत-वेनेजुएला संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का साझा विजन है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।