• International
  • भारत की प्रतिक्रिया ने हटा दिया सच से पर्दा, बलूचिस्तान में हमलों पर पाकिस्तान ने दिल्ली पर फिर मढ़ा दोष

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने अपनी जमीन पर हो रहे हमलों के लिए एक बार फिर भारत पर दोष मढ़ा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बलूचिस्तान में हमलों में हम भारत का हाथ होने का दावा करते रहे हैं। हमारे दावे को हालिया दिनों में इन हमलों पर भारत की ओर से


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 26, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने अपनी जमीन पर हो रहे हमलों के लिए एक बार फिर भारत पर दोष मढ़ा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बलूचिस्तान में हमलों में हम भारत का हाथ होने का दावा करते रहे हैं। हमारे दावे को हालिया दिनों में इन हमलों पर भारत की ओर से आई प्रतिक्रिया सही साबित करती है। पाकिस्तान ने लगातार ये आरोप लगाए हैं कि बलूचिस्तान में बीएलए जैसे जो गुट आर्मी को निशाना बना रहे हैं, उनको भारत का समर्थन है। हालांकि भारत ने इस तरह के इल्जाम को पूरी तरह से खारिज किया है।

    जियो टीवी के मुताबिक, पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा, ‘बलूचिस्तान में हाल में हुए आतंकी हमले पर भारत के रिएक्शन ने इन गतिविधियों में बाहरी लोगों के शामिल होने की पाकिस्तान की बात को साबित कर दिया है।’ उन्होंने इंडिया के विदेश मंत्रालय के हालिया बयान को गलत कहा, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को अपनी कमी को दूसरे देशों पर डालने से बाज आने को कहा था।

    बीएलए ने किए हैं भीषण हमले

    पिछले महीने बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बलूचिस्तान के कई हिस्सों में हमले किए। पाक मीडिया का दवा है कि पकिस्तानी सुरक्षाबलों के 22 जवान और 36 आम नागरिक मारे गए हैं। हालांकि विदेशी मीडिया मरने वालों की तादाद 200 से ज्यादा मानती है। इस दौरान बीएलए ने कई इलाकों को नियंत्रण में ले लिया था।

    बीते महीने के आखिर में बीएलए के भीषण हमलों के बाद पाकिस्तानी सेना ने कहा था कि कहा कि भारत के स्पॉन्सर्ड फितना अल-हिंदुस्तान (टीटीपी और बीएलए जैसे गुट) के आतंकवादियों ने क्वेटा, मस्तुंग, नुश्की, दलबंदिन, खारन, पंजगुर, टंप, ग्वादर और पसनी के आसपास आम नागरिकों को निशाना बनाकर कई हमले किए हैं।

    पाकिस्तान में आतंकी हमले

    पाकिस्तान लंबे समय से आतंकी हमलों को झेल रहा है। खासतौर से बलूचिस्तान और केपी प्रांत में चीजें उसके लिए बद से बदतर हो रही हैं। पाकिस्तान ने इस पूरे घटनाक्रम को भारत और अफगानिस्तान पर डालने की कोशिश की है। पाकिस्तकान का कहना है कि इन दोनों पड़ोसी देशों की वजह से उसकी जमीन पर हिंसा हो रही है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।