• Technology
  • भारत के Sarvam AI ने जेम‍िनी-चैटजीपीटी को दी टक्‍कर, देसी अंदाज में बोलने वाला AI Bulbul V3 लॉन्‍च

    भारत के बेंगलुरू स्थित स्टार्टअप सरवम (Sarvam) ने अपना नया एआई वॉइस मॉडल Bulbul V3 लॉन्च किया कर Gemini-ChatGPT जैसे चैटबॉक्स को टक्कर दी है। सरवम का AI न सिर्फ इंसानों की तरह बात करता है, बल्कि भारतीय लहजे और अन्य बारीकियों को भी अच्छे से समझता है। Gemini और ChatGPT को टक्कर देने वाला


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 9, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    भारत के बेंगलुरू स्थित स्टार्टअप सरवम (Sarvam) ने अपना नया एआई वॉइस मॉडल Bulbul V3 लॉन्च किया कर Gemini-ChatGPT जैसे चैटबॉक्स को टक्कर दी है। सरवम का AI न सिर्फ इंसानों की तरह बात करता है, बल्कि भारतीय लहजे और अन्य बारीकियों को भी अच्छे से समझता है। Gemini और ChatGPT को टक्कर देने वाला यह मेड इन इंडिया AI मॉडल अपनी 11 भाषाओं में बिना रुके, बिना अटके बात कर सकता है।

    क्या खासियत है भारतीय AI मॉडल Bulbul V3 की?

    Bulbul V3 की सबसे बड़ी खासियत है कि इसने एक स्टडी में अपने मुकाबले के बड़े AI मॉडल जैसे कि Cartesia Sonic-3 को पछाड़ दिया। बड़ी बात है कि यह टेलीफोनी (8 kHz) इवैल्यूएशन में दुनिया का नंबर वन मॉडल बनकर उभरा है। इसकी खास बात है कि यह सिर्फ बोलता ही नहीं बल्कि बोलते हुए भावनाओं, ठहराव और सही लहजे का भी ध्यान रखता है। भारतीय कंपनी के इस शानदार मॉडल ने दिखा दिया है कि भारत सिर्फ AI का यूजर ही नहीं है बल्कि निर्माता भी है।

    क्षेत्रीय भाषाओं समते हिंग्लिश में महारथ

    भारतीय भाषाओं की खासियत है कि हम बात करते हुए एक ही वाक्य में कई अलग-अलग भाषाओं को मिला देते हैं। इसे कोड-मिक्सिंग कहा जाता है। सरवम एआई का मॉडल Bulbul V3 इस जटिलता को अच्छे से समझता है।

    रिपोर्ट के अनुसार,(REF.) इस एआई मॉडल में 35 से ज्यादा हाई क्वालिटी वाली आवाजें मिल जाती हैं, जिन्हें असली भारतीय वॉइस आर्टिस्ट्स की मदद से तैयार किया गया है। चाहे स्थानीय नाम हों, या लोकल भाषाओं के उच्चारण, Bulbul V3 इन्हें बिना किसी गलती के बोलता है।

    Bulbul V3 मॉडल भारत की 11 भाषाओं को सपोर्ट करता है और जल्द ही यह सभी 22 आधिकारिक भाषाओं में उपलब्ध होगा। इससे यह सही मायने में भारत का एआई बन जाएगा।

    इंडिया एआई मिशन की कामयाबी

    सरवम एआई उन कुछ चुने हुए संस्थानों में से है, जिन्हें भारत सरकार ने 10,300 करोड़ रुपये के इंडिया एआई मिशन में स्वदेशी एआई मॉडल्स बनाने के लिए चुना है। यह मॉडल इसी महीने होने वाले इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की तैयारियों का एक हिस्सा भी है। डेवलपर्स इसे 28 फरवरी तक मुफ्त में एक्सेस कर सकते हैं। इस मेड इन इंडिया एआई में वॉइस क्लोनिंग जैसे एडवांस फीचर्स भा मिलने वाले हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।