• Business
  • भारत के साथ ट्रेड डील की लिस्ट से हट गई दाल, अमेरिका ने चुपचाप बदल दी फैक्टशीट

    नई दिल्ली: भारत-अमेरिका ट्रेड डील में नया अपडेट सामने आया है। अमेरिका ने इसमें दो बड़े बदलाव किए हैं। पहला बदलाव यह है कि अमेरिका ने फूड एंड एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट्स की लिस्ट से दाल को हटा दिया है। साथ ही कहा गया है कि भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदने का इच्छुक


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 11, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारत-अमेरिका ट्रेड डील में नया अपडेट सामने आया है। अमेरिका ने इसमें दो बड़े बदलाव किए हैं। पहला बदलाव यह है कि अमेरिका ने फूड एंड एग्रीकल्चरल प्रोडक्ट्स की लिस्ट से दाल को हटा दिया है। साथ ही कहा गया है कि भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदने का इच्छुक है। पहले कहा गया था कि भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदेगा। इसमें एनर्जी, इनफॉरमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी, कोल और दूसरे सामान शामिल हैं।

    अमेरिका ने संशोधित बयान में कहा कि भारत अमेरिका से सभी तरह के इंडस्ट्रियल गुड्स और कई तरह के खाद्य एवं कृषि उत्पादों पर टैरिफ खत्म करेगा या कम करेगा। इनमें ड्रायड डिस्टिलर्स ग्रेंस, रेड सोरगम, ट्री नट्स, फ्रेश एंड प्रोसेस्ड फ्रूट, सोयाबीन तेल, वाइन एंड स्पिरिट्स और एडिशनल प्रोडक्ट्स शामिल हैं। अमेरिका ने साथ ही इंडिया-यूएस ट्रेड डील की फैक्ट शीट में भी बदलाव किया है। इसमें कहा गया है कि भारत अमेरिका से ज्यादा सामान खरीदना चाहता है और 500 अरब डॉलर से अधिक की एनर्जी, इनफॉरमेंशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी, कोल और दूसरे प्रोडक्ट्स खरीदेगा।

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील में किसे मिली छूट और किसे नहीं? जानें हर सवाल का जवाब

    10 साल का समय

    पहले कहा गया था कि भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर की एनर्जी, इनफॉरमेशन एंड कम्युनिकेशन, टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चरल, कोल और दूसरे प्रोडक्ट्स खरीदेगा। इस ट्रेड डील की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलग-अलग की थी। बाद में एक संयुक्त बयान में विस्तार से इसके बारे में जानकारी दी गई।

    ट्रंप ने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दी। साथ ही रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर लगाया गया 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ भी हटा दिया। भारत सरकार का कहना है कि अमेरिका से कई एग्रीकल्चरल और इंटरमीडिएट प्रोडक्ट्स पर टैरिफ क्रमबद्ध तरीके से 10 साल तक हटाए जाएंगे। इससे घरेलू कंपनियों को एडजस्टमेंट के लिए काफी समय मिल जाएगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।