• International
  • भारत को कभी सब मशीनगन नहीं दे रहा था जर्मनी, अब देगा 8 अरब डॉलर की किलर सबमरीन, बनेगा अगला रूस?

    बर्लिन/नई दिल्‍ली: जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत की 2 दिन की यात्रा के बाद लौट गए हैं। जर्मनी में सत्‍ता में आने के बाद मर्ज का यह पहला एशिया दौरा था। यह दौरा ठीक उस समय हुआ जब भारत और जर्मनी के बीच राजनयिक संबंध स्‍थापित होने के 75 साल पूरे हो गए। साथ


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बर्लिन/नई दिल्‍ली: जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत की 2 दिन की यात्रा के बाद लौट गए हैं। जर्मनी में सत्‍ता में आने के बाद मर्ज का यह पहला एशिया दौरा था। यह दौरा ठीक उस समय हुआ जब भारत और जर्मनी के बीच राजनयिक संबंध स्‍थापित होने के 75 साल पूरे हो गए। साथ ही दोनों देशों में रणनीतिक भागीदारी के भी 25 साल हो गए हैं। इस दौरे पर भारत और जर्मनी दोनों ने सैन्‍य और औद्योगिक क्षेत्र में रिश्‍ते मजबूत करने पर सहमति बनी है। अब भारत और जर्मनी मिलकर हथियारों का व‍िकास करेंगे, तकनीक का ट्रांसफर करेंगे और उनका मिलकर उत्‍पादन करेंगे। चीन और पाकिस्‍तान के बढ़ते खतरे के बीच भारत और जर्मनी के बीच 8 अरब डॉलर की AIP से लैस सबमरीन डील भी जल्‍द हो सकती है।

    भारत और जर्मनी के बीच सैन्‍य क्षेत्र में यह रिश्‍ता ऐसे समय पर बढ़ रहा है जब एक समय में जर्मनी की सरकार ने भारत के पुलिसकर्मियों के लिए MP5 सबमशीनगन देने से मना कर दिया था। जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल की सरकार ने भारत को छोटे हथियारों की सप्‍लाई पर यह रोक लगाई थी। इसके बाद जब नई सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की सरकार आई है, तब से यह प्रतिबंध हटा लिया गया। यही नहीं एनएसजी को इस सब मशीनगन की सप्‍लाई भी की गई है। एंजेला मर्केल सरकार का दावा था कि भारतीय पुलिस का मानवाधिकार रेकॉर्ड ‘खराब’ है।

    भारत और जर्मनी में मजबूत होंगे रक्षा संबंध

    चांसलर मर्ज भी एंजेला मर्केल की पार्टी के हैं लेकिन वह भारत के साथ रिश्‍ते मजबूत करने पर फोकस कर रहे हैं। खासकर तब जब अमेरिका की नीतियों से पूरी दुनिया सहमी हुई है। पीएम मोदी और चांसलर मर्ज के बीच जारी संयुक्‍त बयान में कहा गया है, ‘वे दोनों देशों के बीच सैन्‍य सहयोग को मजबूत करने के लिए संयुक्‍त अभ्‍यास करेंगे और वरिष्‍ठ अधिकारियों का आदान प्रदान करेंगे।’ उन्‍होंने जर्मनी और भारत की नौसेनाओं के बीच पोर्ट कॉल होता रहता है। इस बयान में कहा गया है कि कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां दोनों देशों के बीच खास प्रगति हुई है।

    बयान के मुताबिक, ‘दोनों नेताओं ने सबमरीन, हेलिकॉप्‍टरों की सुरक्षा के लिए तकनीक और ड्रोन के खिलाफ तकनीक में सहयोग जारी रखने पर खुशी जताई है।’ भारत और जर्मनी के बीच कुशल वर्कर और निवेश को लेकर भी बात हुई है। व‍िश्‍लेषकों का कहना है कि जर्मनी के साथ रिश्‍ते बढ़ाकर भारत अपने सप्‍लायरों की संख्‍या को बढ़ाना चाहता है ताकि रणनीतिक स्‍वायत्‍ता बनी रहे। जर्मनी भारत को बिना किसी गठबंधन में शामिल हुए ही अत्‍याधुनिक यूरोपीय तकनीक मुहैया कराता है। इससे वह एक भरोसेमंद पार्टनर बनकर उभर रहा है। भारत अब तक रूस, इजरायल और फ्रांस पर हथियारों और अत्‍याधुनिक तकनीक के लिए ज्‍यादा निर्भर था।

    जर्मनी भारत को देगा AIP से लैस सबमरीन

    भारत और जर्मनी के बीच 8 अरब डॉलर की जर्मन पनडुब्‍बी डील को लेकर बातचीत चल रही है। इसके तहत जर्मनी भारत को टाइप-214 एनजी सबमरीन मुहैया कराएगा। भारत के दोनों पड़ोसी दुश्‍मन देश चीन और पाकिस्‍तान दोनों ही AIP से लैस किलर सबमरीन को अपने बेड़े में शामिल कर रहे हैं। ये ज्‍यादा देर तक अब समुद्र में डूबी रह सकती हैं। ऐसे में भारत के लिए खतरा काफी ज्‍यादा बढ़ गया है। जर्मनी के साथ बातचीत चल रही है जिससे इन पनडुब्‍बी को भारत में ही बनाया जाएगा जिससे तकनीक भी आएगी। इसके आने से भारत की हिंद महासागर में ताकत बढ़ जाएगी। ये पनडुब्‍बी एआईपी से लैस होंगी जिससे वे लंबे समय तक पानी में रह सकेंगी। भारत प्रोजेक्‍ट 75I के तहत 6 सबमरीन लेगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।