कनाडाई मंत्री ने एनर्जी वीक में कहा कि आपने अभी-अभी यूरोपीय संघ के मदर ऑफ ऑल डील्स पर साइन करके जो किया, यह दिखाने का बेहतरीन उदाहरण था कि हम फ्री ट्रेड और भरोसेमंद रिश्तों में विश्वास करते हैं। इस दौरान कनाडाई मंत्री ने कहा कि उनका देश अपने कस्टमर बेस को बढ़ाने और अमेरिका को सप्लाई पर निर्भरता कम करने के लिए भारत को ऊर्जा निर्यात बढ़ाना चाहता है।
भारत के साथ व्यापार बढ़ाना चाहता है कनाडा
कनाडाई मंत्री की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब ओटावा नई दिल्ली के साथ ऊर्जी और क्रिटिकल मिनरल्स के व्यापार को गहरा करना चाहता है। 27 फरवरी को हॉगसन ने भारत के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी, जहां दोनों पक्ष हाइड्रोकार्बन और क्लीन एनर्जी में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए थे।













