टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 10 मैच जीतने वाली पहली टीम बना भारत
नामीबिया के खिलाफ भारत की टी20 वर्ल्ड कप में यह लगाताक 10वीं जीत थी। 2024 से 2026 तक विश्व कप में भारत एक भी मैच नहीं हारा है। भारत पहला देश बन गया है, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 10 मैच जीते हैं। इससे पहले संयुक्त रूप से यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के नाम था, जिन्होंने लगातार 8-8 मुकाबले जीते थे।
टी20 वर्ल्ड कप में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें
- भारत- 10* (2024-2026)
- साउथ अफ्रीका- 8 (2024)
- ऑस्ट्रेलिया- 8 (2022-2024)
- इंग्लैंड-7 (2010-2012)
- भारत- 7 (2012-2014)
209 रन बनाकर नामीबिया को 116 पर किया ऑल आउट
नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरासमस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। निर्धारित 20 ओवर में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 209 रन बना दिए। ईशान किशन ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने भी 52 रन की तूफानी पारी खेली।
210 रन के टारगेट का पीछा करते हुए नामीबिया 18.2 ओवर में 116 रन पर ही ऑल आउट हो गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट वरुण चक्रवर्ती ने लिए। 2-2 विकेट अक्षर पटेल और हार्दिक पंड्या न लिए। 1-1 विकेट अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह को भी मिला।













