• International
  • भारत पर 25% अमेरिकी टैरिफ हटा लेकिन खतरा बाकी, डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल पर दी बड़ी वॉर्निंग

    वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन करके भारत से होने वाले सभी आयात पर 25% अतिरिक्त टैरिफ को हटा दिया है। ट्रंप प्रशासन ने रूस से तेल खरीदने को लेकर पिछले साल भारत पर यह टैरिफ लगाया था। वॉइट हाउस ने इस फैसले की पुष्टि की है और


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 7, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन करके भारत से होने वाले सभी आयात पर 25% अतिरिक्त टैरिफ को हटा दिया है। ट्रंप प्रशासन ने रूस से तेल खरीदने को लेकर पिछले साल भारत पर यह टैरिफ लगाया था। वॉइट हाउस ने इस फैसले की पुष्टि की है और कहा कि रूसी तेल खरीदने को लेकर भारत पर लगाई गई अतिरिक्त ड्यूटी अब हटा ली गई है। इसके साथ ही एग्जीक्यूटिव ऑर्डर में चेतावनी भी दी गई है कि अगर भारत फिर से रूसी तेल का आयात शुरू करता है तो प्रशासन अतिरिक्त टैरिफ को फिर से लगा सकता है।

    वॉइट हाउस ने 25% अतिरिक्त टैरिफ हटाने के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह फैसला एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर के तहत लिया गया है। ट्रंप प्रशासन ने कहा कि भारत ने सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से रूसी संघ के तेल का आयात बंद करने का वादा किया है। अमेरिकी ऊर्जा उत्पादों को खरीदने का संकल्प लिया है और अगले 10 वर्षों रक्षा सहयोग का विस्तार करने के लिए वॉशिंगटन के साथ एक फ्रेमवर्क में प्रवेश किया है।

    रूसी तेल खरीद पर दी चेतावनी

    एग्जीक्यूटिव ऑर्डर में कहा गया है कि एग्जीक्यूटिव ऑर्डर के तहत लगाया गया अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क समाप्त कर दिया जाएगा। वॉइट हाउस ने कहा कि अमेरिका भारत की निगरानी जारी रखेगा, खास तौर पर रूसी तेल के आयात के संबंध में। अगर भारत सीधे या अप्रत्यक्ष रूप से रूसी संघ के तेल का आयात फिर से शुरू करता है, तो प्रशासन अतिरिक्त टैरिफ को फिर से लगाने पर विचार कर सकता है।

    टैरिफ हटना भारत के लिए राहत

    ट्रंप प्रशासन ने पिछले साल अगस्त में रूसी तेल खरीद को लेकर भारत पर 25% दंडात्मक शुल्क लगा दिया था। ट्रंप का कहना था कि रूसी तेल की खरीद करके भारत यूक्रेन में पुतिन के युद्ध की फंडिंग कर रहा है। टैरिफ के साथ ही भारतीय सामानों पर अमेरिकी टैरिफ 50% पहुंच गया था, जो ब्राजील के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा था। इस टैरिफ ड्यूटी के साथ अमेरिका को निर्यात होने वाले भारतीय उद्योगों पर खतरा मंडराने लगा था। पिछले कुछ समय से ट्रंप प्रशासन ने टैरिफ हटाने के संकेत देने शुरू कर दिए थे और कहा था कि भारत ने रूसी तेल की खरीद को बहुत कम कर दिया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।