• Business
  • भारत-पाकिस्तान मैच पर टूटीं कंपनियां! 10 सेकेंड के विज्ञापन के लिए ₹40 लाख पहुंचा रेट

    नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का मुकाबला रविवार 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। इस महा-मुकाबले के लिए विज्ञापन की दरों में काफी तेजी आई है। कंपनियों में इस मौके का फायदा उठाने की होड़ मची है। टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक 10 सेकेंड के टीवी स्लॉट का


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 14, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का मुकाबला रविवार 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। इस महा-मुकाबले के लिए विज्ञापन की दरों में काफी तेजी आई है। कंपनियों में इस मौके का फायदा उठाने की होड़ मची है। टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक 10 सेकेंड के टीवी स्लॉट का एड रेट 30 से 40 लाख रुपये पहुंच चुका है जो विश्व कप के बड़े मैचों के दौरान 20 से 25 लाख रुपये रहता है। इस टूर्नामेंट से ब्रॉडकास्टर जियोस्टार को विज्ञापन से करीब 2000 करोड़ रुपये की कमाई होने की उम्मीद है।

    सीनियर स्पोर्ट्स एनालिस्ट और कमेंटेटर नीरज झा ने कहा कि लास्ट मिनट इन्वेंट्री की रेट कम से कम 20 से 25 फीसदी उछल चुका है। इस मैच के लिए हर सेकंड के एड स्लॉट का यूज होगा। डिजिटल (जियोहॉटस्टार) पर 10 सेकेंड के विज्ञापन का रेट 15 से 20 लाख रुपये पहुंच चुका है। ग्लोबल मार्केटिंग फर्म Komerz में डायरेक्टर कुशल सांघवी ने कहा कि कंपनियां हर हाल में एड स्पेस चाहती हैं और इसके लिए मुंहमांगी कीमत देने को तैयार हैं। इस मैच की व्यूअरशिप काफी ज्यादा होगी और कंपनियां इस मौके को गंवाना नहीं चाहती हैं। ऑटो, एफएमसीजी, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल एस्टेट कंपनियों की इसमें खासी दिलचस्पी है।

    सांघवी ने कहा कि इंडस्ट्री भारत-पाकिस्तान मैच की तुलना सोने और चांदी की कीमत से कर रही है। जियोस्टार ने भारत-पाकिस्तान मैच के लिए एडवरटाइजर्स की डिटेल का खुलासा नहीं किया है लेकिन कहा कि एमेरिट्स, ओपनएआई, बिड़ला ओपस, रैपिडो, अमूल, महिंद्रा एंड महिंद्रा ऑटो, हुंडई, ब्रिटानिया और जनरल इंश्योरेंस काउंसिल समेत कई कंपनियां वर्ल्ड कप में एडवरटाइजिंग कर रही हैं।

    Colombo Flight Fares: इधर भारत-पाकिस्‍तान का महामुकाबला फिक्‍स, उधर रॉकेट बने कोलंबो जाने वाली फ्लाइट के रेट

    एयर टिकट में भारी बढ़ोतरी

    भारत-पाकिस्तान का मैच देखने के लिए भारत से बड़ी संख्या में फैन श्रीलंका जा रहा हैं। इससे कोलंबो के लिए एयर टिकट काफी महंगा हो गया है। साथ ही शहर में होटल का किराया भी आसमान पर पहुंच चुका है। EaseMyTrip के सीईओ और को-फाउंडर रिकांत पिट्टी का कहना है कि भारत के प्रमुख शहरों से कोलंबो की फ्लाइट का किराया 45 से 50 फीसदी तक बढ़ गया है। MakeMyTrip का कहना है कि कोलंबो के लिए बुकिंग सामान्य दिनों के मुकाबले दोगुना गुना बढ़ गई है।

    Cleartrip की चीफ ग्रोथ एंड बिजनेस ऑफिसर मंजरी सिंघल ने कहा कि भारत-पाकिस्तान मैच के आसपास कोलंबो के लिए बुकिंग में करीब 65 फीसदी इजाफा हुआ है। इसकी बड़ी वजह यह है कि भारतीय फैन कोलंबो का रुख कर रहे हैं। इसी तरह कोलंबो में होटल सर्च वॉल्यूम और बुकिंग्स में भी भारी तेजी दिख रही है। सबसे ज्यादा डिमांड वेन्यू के आसपास स्थित चार सितारा और पांच सितारा होटलों में दिख रही है। EaseMyTrip का कहना है कि प्रीमियम प्रॉपर्टीज के लिए एवरेज रूम रेट सामान्य दिनों से 20 से 25 फीसदी ज्यादा है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।