• International
  • भारत बाल-बाल बचा! ट्रंप को स्विट्जरलैंड की PM ने कॉल किया तो ठोक दिया 9 फीसदी अतिरिक्‍त टैरिफ, खुद कबूला

    वॉशिंगटन: स्विट्जरलैंड की प्रधानमंत्री के बोलने का लहजा पसंद नहीं आया तो डोनाल्ड ट्रंप ने 9 प्रतिशत टैरिफ और बढ़ा दिया। ये खुद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कह रहे हैं। इससे पता चलता है कि ट्रंप जैसे लोगों से डील करना कितना मुश्किल है। अमेरिका, अभी भी एक सुपरपावर है और अमेरिका, अभी भी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 11, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    वॉशिंगटन: स्विट्जरलैंड की प्रधानमंत्री के बोलने का लहजा पसंद नहीं आया तो डोनाल्ड ट्रंप ने 9 प्रतिशत टैरिफ और बढ़ा दिया। ये खुद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कह रहे हैं। इससे पता चलता है कि ट्रंप जैसे लोगों से डील करना कितना मुश्किल है। अमेरिका, अभी भी एक सुपरपावर है और अमेरिका, अभी भी दुनिया के बाजार को, किसी देश की अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल लाने की क्षमता रखता है। खासकर भारत जैसे देशों पर, जिसकी इकोनॉमी अमेरिका से काफी जुड़ी हुई है। ऐसे में समझा जा सकता है कि ट्रंप से डील करने में भारतीय डिप्लोमेट्स को कितनी परेशानी हुई होगी।

    दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने स्विट्जरलैंड पर टैरिफ बढ़ाने की पूरी कहानी सुनाई है। उन्होंने कहा है कि “एक बहुत अच्छा देश है स्विट्जरलैंड, जो कोई टैरिफ नहीं देता था। वो अपने सामान अमेरिका में बेचता था और अमेरिका के साथ उसका 42 अरब डॉलर का व्यापार घाटा था और हम उनसे कोई टैरिफ नहीं वसूल रहे थे, तो मैंने सोचा कुछ टैरिफ तो लेना चाहिए तो मैंने उनपर 30 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया।”

    स्विट्जरलैंड की पीएम की बात नहीं आई पसंद
    डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि “30 प्रतिशत टैरिफ भी कम था, लेकिन हमने यही लगाने का फैसला किया। उसके बाद मेरे पास एक इमरजेंसी फोन आया और शायद मुझे लगता है कि वो स्विट्जरलैंड की प्रधानमंत्री का टेलीफोन था। वो बहुत एग्रेसिव थी.. वो अच्छी है, लेकिन उस रात बहुत आक्रामक थी। वो कह रही थी कि हम बहुत छोटे देश हैं, आप ऐसा नहीं करते। जिसपर मैंने कहा कि हो सकता है आप छोटे देश हों, लेकिन 42 अरब डॉलर का व्यापार घाटा है।” उसपर उन्होंने कहा कि “नहीं हम बहुत छोटे देश हैं। वो फोन नहीं रख रही थी और बार बार यही बोल रही थी। और वो जिस तरह से बात कर रही थी, उसके बोलने का लहजा मुझे पसंद नहीं आ रहा था। तो मैंने टैरिफ घटाने के बजाए 9 प्रतिशत टैरिफ और बढ़ा दिया। मैंने 30 प्रतिशत से बढ़ाकर टैरिफ 39 प्रतिशत कर दिया।”

    यानि सोचिए कि ट्रंप को एक प्रधानमंत्री के बात करने का अंदाज पसंद नहीं आया तो 9 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ लगा डाला। ऐसे में समझा जा सकता है कि भारत ने ट्रंप प्रशासन के साथ कैसे ट्रेड डील किया होगा। कई महीनों तक ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाए रखा और अब जाकर टैरिफ कम कर 18 प्रतिशत किया है, वो भी शर्तों के साथ। अमेरिका को अगर लगता है कि भारत रूस से ज्यादा तेल खरीद रहा है तो ट्रंप ने 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ फिर से थोपने की धमकी दे रखी है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।