• Technology
  • भारत में 4390 में मिल रहा AI रोबो डॉग, लेकिन क्या चीनी रोबोट Unitree Go2 जैसा ही है? जानें

    AI रोबो डॉग , इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान यह काफी चर्चा में रहा है। ऐसा इसलिए नहीं कि किसी भारतीय कंपनी ने एआई रोबो डॉग बनाया बल्कि इसलिए क्योंकि जानी-मानी गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने चीनी कंपनी के एक रोबो डॉग को अपना बताकर पेश किया है। इसके बाद से सब जगह रोबो डॉग


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 24, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    AI रोबो डॉग , इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान यह काफी चर्चा में रहा है। ऐसा इसलिए नहीं कि किसी भारतीय कंपनी ने एआई रोबो डॉग बनाया बल्कि इसलिए क्योंकि जानी-मानी गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने चीनी कंपनी के एक रोबो डॉग को अपना बताकर पेश किया है। इसके बाद से सब जगह रोबो डॉग की चर्चा हो रही है। क्या आ जानते हैं कि भारत में 5000 से कम में भी रोबो डॉग मिल रहे हैं। जी हां, अमेजन पर एआई रोबो डॉग बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। यह एक तरह का रेपलिका या टॉय है। इसको आप हूबाहू चीन के रोबो डॉग जैसे ना समझें बल्कि यह एक उससे मिलता-जुलता गैजेट है। इसके जरिए आप समझ सकते हैं कि रोबो डॉग कैसा लगता होगा और किस तरह से काम करता होगा। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।

    अमेजन पर 5000 से कम में मिल रहा एआई रोबो डॉग

    अमेजन पर AI Robot Dog टॉय 4,390 रुपये का मिल रहा है। AI प्रोग्रामिंग वाला स्मार्ट RC मैकेनिकल डॉग टॉय रिमोट के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। ये स्टंट एक्शन भी करता है और स्टोरी भी सुना सकता है। रोबो डॉग की तरह ही यह रोबो डॉग टॉय भी आगे बढ़ता है, पीछे हटता है, बाएं मुड़ता और दाएं मुड़ता है। रुको कहने पर ये रुक जाता है।

    रोबो डॉग टॉय की खासियत

    इतना ही नहीं, यह रोबो डॉग तैरना, बैठना, लेटना, खड़ा होना, नखरे दिखाना, सरेंडर करना, हैंडस्टैंड करना, पुश अप्स करना, पेट्रोलिंग करना, हाथ मिलाना, पेशाब करना, कुंग फू, नमस्ते कहना, डांस करना, आशीर्वाद देना भी जानता है। इसके अलावा यह एंटरटेनमेंट के लिए कुंग फू डांस भी करता है। इसमें 3.7V 1200mAh की बैटरी दी गई है।

    बढ़ गई Unitree Go2 की मांग

    बता दें गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवाद के बाद से चिनिया रोबोटिक्स कंपनी यूनिट्री (Unitree) की Unitree Go2 की ग्लोबल मांग काफी बढ़ गई है। कंपनी को बड़े पैमाने पर ऑनलाइन इसके लिए ऑर्डर्स मिल रहे हैं। रोबो डॉग को इसकी एडवांस AI क्षमताओं और किफायती कीमत के कारण काफी पसंद कियाजा रहा है। Unitree Go2 को दुनिया भर के तकनीकी उत्साही और शोधकर्ताओं से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।