• Entertainment
  • भारती सिंह झेल रहीं पोस्टपार्टम इफेक्ट! काजू के जन्म के बाद आ रहा रोना, पति ने यूं संभाला

    कॉमेडियन भारती सिंह दूसरे बच्चे की मां बन चुकी हैं। उन्होंने बेटे काजू को जन्म दिया है। दूसरे बच्चे की डिलीवरी के बाद अब वो इमोशनली बहुत कमजोर महसूस कर रही हैं। उन्होंने इस चुनौती के बारे में अपने लेटेस्ट व्लॉग में खुलकर बात की। बताया कि किसी भी बात पर रोना आ रहा है।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 30, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    कॉमेडियन भारती सिंह दूसरे बच्चे की मां बन चुकी हैं। उन्होंने बेटे काजू को जन्म दिया है। दूसरे बच्चे की डिलीवरी के बाद अब वो इमोशनली बहुत कमजोर महसूस कर रही हैं। उन्होंने इस चुनौती के बारे में अपने लेटेस्ट व्लॉग में खुलकर बात की। बताया कि किसी भी बात पर रोना आ रहा है। पर हर्ष ने उन्हें जिस तरह से संभाला, इसकी भी खूब तारीफ हो रही है।

    भारती सिंह अपने व्लॉग में फूट-फूटकर रो रही हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं अभी रोती हूं। पता नहीं किस बात का रोना आ गया है, मुझे समझ नहीं आ रहा है। बैठे बैठे रोना निकल रहा है। किस बात पे रोना निकल रहा है, समझ ही नहीं आ रहा है। सब कुछ सही है घर में, काम काज वाले लोग भी बहुत है। हर चीज के लिए बंदा है घर में।’

    भारती ने आगे अपनी उलझन बताते हुए कहा, ‘मुझे खुद समझ नहीं आ रहा है, मुझे क्यों रोना आ रहा है, मेरे साथ क्या हो रहा है यार। भगवान ने इतनी खुशियां दी हैं, ये पोस्टपार्टम इफेक्ट क्या होता है? क्यों?’

    इसी व्लॉग में जब भारती के पति हर्ष लिम्बाचिया घर लौटे तो भारती फिर रोने लगीं। हर्ष ने उन्हें गले लगाया, दिलासा दी और चुटकुला भी सुनाया। पत्नी की इतनी देखभाल करने के लिए हर्ष पर जनता निहाल हो गई है। एक ने कॉमेंट सेक्शन में कहा, ‘इतना प्यार करने वाला पति सिर्फ खुशनसीब लोगों को ही मिलता है।’ दूसरे ने लिखा, ‘हर्ष भैया कितने प्यारे हैं। वो आपकी कितनी परवाह करते हैं।’ जबकि तीसरे ने कमेंट किया, ‘आप दोनों एक आदर्श जोड़ी हैं।’

    भारती और हर्ष की लव स्टोरी
    भारती और हर्ष की पहली मुलाकात साल 2009 में कॉमेडी सर्कस की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोस्ती से शुरू हुआ उनका रिश्ता जल्द ही प्यार में बदल गया। कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद उन्होंने 2017 में गोवा में शादी कर ली। तब से यह जोड़ा कई शो होस्ट कर चुका है और अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीत रहा है। 2022 में उनके पहले बेटे लक्ष (गोला) का जन्म हुआ और उसके बाद 19 दिसंबर 2025 को उनके दूसरे बेटे काजू का जन्म हुआ।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।