• Religion
  • मकर संक्रांति कब है, खिचड़ी पर्व को लेकर भी उलझन जानें 14 या 15 किस दिन मनाएं मकर संक्रांति और खिचड़ी पर्व

    मकर संक्रांति का पर्व कब है, आज भी यह सवाल बना हुआ है। दरअसल बीते कुछ वर्षों में मकर संक्रांति 14 और 15 जनवरी को मनाया जाने लगा है। और इस बार उलझन इसलिए भी है कि 14 जनवरी को जिस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं उस दिन षट्तिला एकादशी का


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 13, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    मकर संक्रांति का पर्व कब है, आज भी यह सवाल बना हुआ है। दरअसल बीते कुछ वर्षों में मकर संक्रांति 14 और 15 जनवरी को मनाया जाने लगा है। और इस बार उलझन इसलिए भी है कि 14 जनवरी को जिस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं उस दिन षट्तिला एकादशी का भी संयोग बन गया है। ऐसे संयोग 23 साल के बाद बना है। ऐसे में लोगों में उलझन है कि मकर संक्रांति का पर्व किस दिन मनाएं। क्योंकि एकादशी पर चावल और खिचड़ी बनाना, खाना और दान करना धर्म संगत नहीं माना गया है। जबकि शास्त्रीय मत है कि जिस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं उसी दिन मकर संक्रांति का पर्व भी मनाया जाता है।

    ऐसे में मकर संक्रांति को 14 या 15 तारीख को मानाए जाने को लेकर दुविधा बनी हुई है। कुछ ज्योतिषी बताते हैं कि मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाएं और खिचड़ी पर्व 15 जनवरी को। लेकिन यहां एक समस्या यह भी है कि 15 जनवरी को गुरुवार है। और गुरुवार को खिचड़ी खाना शुभ नहीं मानते हैं। ऐसी मान्यता है कि इससे गुरु ग्रह का प्रतिकूल प्रभाव बढता है और गरीबी आती है।

    ऐसे में 14 जनवरी को मकर संक्रांति का स्नान, दान और पूजन करने का शुभ मुहूर्त रहेगा। दरअसल 14 जनवरी को ही सूर्य दिन में 3 बजकर 6 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए मकर संक्रांति का पुण्यकाल 14 जनवरी को ही रहेगा। इसी दिन प्रातः काल से पुण्य काल आरंभ हो जाएगा और पूरे दिन दान पुण्य किया जा सकेगा। जबकि चावल का दान 15 जनवरी को द्वादशी तिथि में करना उचित होगा इससे मकर संक्रांति और द्वादशी तिथि के दान का भी पुण्य प्राप्त होगा। जहां तक खिचड़ी का भोग लगाने की बात है तो 16 अथवा 17 जनवरी को देवी देवताओं को खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं।

    मकर संक्रांति पर स्नान दान शुभ चौघड़िया
    लाभ चौघड़िया 07:14 से 8:33 बजे तक
    अमृत चौघड़िया 08:33 से 09:52 बजे तक
    शुभ चौघड़िया 11:11 से 12:30 बजे तक
    लाभ चौघड़िया 16:26 से 17:45 बजे तक

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।